मूलत: बैगा और गोंड आदिवासी इस वन क्षेत्र में स्थानांतरण कृषि और वन उपज एकत्र कर अपनी जीविका का पालन करते थे। कान्हा नेशनल पार्क पर्यटकों, प्राकृतिक इतिहास, वन्य जीव, फोटोग्राफरों, बाघ और वन्यजीव प्रेमियों के साथ साधारण जनता के बीच बड़े पैमाने पर प्रसिद्ध है। यहां घूमने के लिए हर साल देशी के साथ ही विदेशी पर्यटक भी आते हैं।