8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गजब! यहां रेडियो स्टेशन के सिग्नल ही चुरा ले गए चोर, पढ़ें पूरी खबर

रेडियो स्टेशन का 13 घंटे प्रसारण बंद करा दिया, देश भर में चर्चा का विषय बना  

less than 1 minute read
Google source verification
radio station signal stolen

radio station signal stolen

जबलपुर। चोरी के आपने कई मामले सुने व देखे होंगे लेकिन क्या कभी ये सुना है कि चोरों ने किसी रेडियो स्टेशन को 13 घंटे के लिए बंद करा दिया हो नहीं न, परंतु ये हुआ है। जबलपुर स्थित माढ़ोताल स्थित आकाशवाणी केन्द्र में चोरों ने रेडियो सिग्रल भेजने वाली केबल ही पार कर दी। जिससे आकाशवाणी का प्रसारण 13 घंटे तक बंद हो गया। पुलिस के आला अधिकारियों ने चोरों को खोजने टीम लगा दी है। ये चोरी देश के सभी आकाशवाणी केन्द्रों समेत अन्य जिम्मेदार लोगों तक चर्चा का विषय बन चुका है।

आकाशवाणी केंद्र से केबल चोरी, 13 घंटे तक ठप रहा प्रसारण
माढ़ोताल पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, 55 वर्ष में पहली बार बंद रहा प्रसारण

यह है मामला
माढ़ोताल स्थित आकाशवाणी केन्द्र में चोरों ने धावा बोला और वहां से केबल चोरी कर ली। इसके चलते 55 साल में पहली बार आकाशवाणी का प्रसारण 13 घंटों के लिए ठप हो गया। अधिकारियों ने केबल की व्यवस्था कर प्रसारण तो शुरू किया, लेकिन माढ़ोताल थाने में शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। तब बुधवार को मामले की शिकायत एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा से की गई। जानकारी के अनुसार केबल चोरी होने के कारण प्रसारण सोमवार सुबह 5.55 बजे से शाम सात बजे तक प्रसारण पूरी तरह से बंद रहा।

शिकायत पर नहीं की जांच
जानकारी के अनुसार चोरों ने 15 मार्च की रात लगभग तीन बजे से चार बजे के बीच आकाशवाणी कार्यालय से केबल चोरी कर ली। केन्द्र के सहायक इंजीनियर राजीव गांगरा ने बताया कि दस मार्च को भी चोरी की गई थी। इसकी शिकायत माढ़ोताल पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने न तो जांच की और न ही आरोपियों को पकड़ा, जिसके चलते आरोपियों के हौसले बुलंद हुए और उन्होंने 15 मार्च को दोबारा वारदात को अंजाम दिया।