27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुस्से में गर्दन दबाया और तालाब में डुबो कर युवक को मार डाला

-पाटन थानांतर्गत भुंवारा गांव निवासी 19 वर्षीय युवक की हत्या का खुलासा, परिवार की युवती को परेशान करने पर दी वारदात को अंजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Santosh Kumar Singh

•

Updated: 15 Oct 2020, 12:49 PM IST

murder disclose.jpg

murder disclose

जबलपुर। पाटन थानांतर्गत भुंवारा गांव में आठ अक्टूबर की सुबह तालाब में मिले लापता युवक सुदीप चक्रवती (19) की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। सोमवार को एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने एएसपी शिवेश सिंह बघेल और टीआई आसिफ इकबाल की मौजूदगी में प्रकरण का खुलासा किया। मामले में पुलिस ने गांव के ही 45 वर्षीय पुरुषोत्तम चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया। परिवार की युवती को सुदीप द्वारा परेशान करने के गुस्से में उसने गर्दन दबाकर तालाब में डुबोकर मार डाला था।
एएसपी बहुगुणा ने बताया कि सुदीप सात अक्टूबर की शाम को तालाब की ओर लोटा लेकर निकला तो फिर नहीं लौटा। अगली सुबह तालाब में उसकी लाश मिली थी। पीएम रिपोर्ट में भी चिकित्सक ने स्पष्ट कारण नहीं बताया था। उसके गले पर सुराख वाली हल्की चोट मिली थी। सुदीप के पिता की 10 वर्ष पहले निधन के बाद मां अनीता के साथ मामा संतोष चक्रवर्ती के साथ रह रहा था।
पूछताछ के आधार पर संदेही को दबोचा-
पाटन टीआई आसिफ इकबाल ने बताया कि गांव में हो रही चर्चाओं में ये बात सामने आयी कि सुदीप गांव की एक युवती को अक्सर परेशान करता था। पांच महीने पहले भी इसे लेकर उसका विवाद हुआ था। इस सूचना को क्रास चेक किया तो पहेली खुलती चली गई। रविवार को प्रकरण में 302, 201 भादवि की धारा बढ़ाई गई। युवती के चाचा पुरुषोत्तम चक्रवर्ती को हिरासत में लिया गया, तो उसने हत्या की पूरी गुत्थी खोल दी।

कपड़े में तालाब के किनारे उगने वाली घमंडी चिपका मिला-
पुरुषोत्तम को सात अक्टूबर की शाम को तालाब से गीले कपड़े में लौटते हुए कुछ लोगों ने देखा था। पुरुषोत्तम ने बताया कि सुदीप आए दिन उसके घर के सामने खड़े होकर सीटी और इशारे करता था। वारदात वाली शाम सात बजे वह तालाब किनारे गया था। वहां सुदीप अकेला दिखा। गुस्से में उसका हाथ, व गला पकड़ा और जमीन पर पटक दिया। फिर घसीटते हुए तालाब के पानी में ले जाकर गर्दन दबाकर डूबोकर मार डाला। फिर तालाब में लगी घास व लताओं में छिपा दिया था। पुलिस ने उसके कपड़े जब्त कर लिए। कपड़ों में तालाब किनारे उगने वाला घमंडी चिपका मिला।