19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लता मंगेशकर को करती हूं फॉलो, काफी हद तक रही सफल: अनुराधा पौडवाल 

लोग कहते हैं संगीत में बदलाव आ गया है, लेकिन वर्तमान संगीत में भी सुर तो सात ही हैं बस उनकी प्रस्तुति बदल गई है।
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Abha Sen

•

Oct 27, 2015

anuradha

anuradha

जबलपुर। लोग कहते हैं संगीत में बदलाव आ गया है, लेकिन वर्तमान संगीत में भी सुर तो सात ही हैं बस उनकी प्रस्तुति बदल गई है। वेस्टर्न कल्चर इन दिनों हर चीज पर हावी है इसलिए अब लोगों को संगीत भी बदला हुआ चाहिए। यह कहना है गायिका अनुराधा पौडवाल का। बातचीत में उन्होंने बताया कि संस्कारधानी में वे दूसरी बार आईं हैं, यहां का प्राकृतिक सौंदर्य काफी शानदार है।

करती हूं कोशिश

अनुराधा पौडवाल ने कहा कि मैं हमेशा से लता मंगेश्कर को फॉलो करती आईं हूं। शुरुआती दिनों में जब प्ले-बैक सिंगिंग शुरू की तो उनकी तरह ही सुर और आलाप लगाने की कोशिश किया करती थी, जिसमें काफी हद तक सफल भी रही हूं। इसके बाद भक्ति गीतों की ओर झुकाव हुआ जो अब तक कायम है।
अब लोगों के पास मौके हैं

अनुराधा ने कहा कि पहले के समय में लोगों के पास कॅरियर बनाने के साधनों की कमी हुआ करती है, लेकिन अब उन्हें
सोशल मीडिया, यू-ट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म का फायदा मिलता है। उन्होंने कहा कि कॅरियर बनाते समय पैशन और पेट
दोनों देखना चाहिए, ताकि आपकी जरूरतों के साथ शौक भी पूरा हो सके।