
जबलपुर. भारतीय थल सेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी दो दिवसीय प्रवास पर शनिवार को जबलपुर आएंगे। वे यहां सेना के हेडक्वार्टर मध्यभारत एरिया के तहत आने वाले सैन्य संस्थानों में निरीक्षण करेंगे। इधर, एयर मार्शल का पद ग्रहण करने के बाद पहली बार संजीव घुराटिया भी शहर पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार को आयुध निर्माणी खमरिया का दौरा किया।
आर्मी चीफ जनरल द्विवेदी आज आएंगे, एयर मार्शल ने रक्षा उत्पादों को देखा
हेडक्वार्टर एमबी एरिया के मुताबिक थलसेना अध्यक्ष जनरल द्विवेदी शनिवार को सुबह दिल्ली से जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे मिलिट्री कॉलेज ऑफ मटैरियल मैनेजमेंट (एमसीएमएम) जाएंगे। यहां सैन्य सामग्री के प्रबंधन को लेकर दिए जाने वाले प्रशिक्षण की जानकारी लेंगे। इसके बाद वे हेड क्वार्टर एमबी एरिया के कार्यालय जाएंगे और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। जनरल के रूप में द्विवेदी का यह पहला दौरा है। उन्हें जबलपुर के जम्मू एंड कश्मीर रायफल रेजिमेंटल सेंटर (जेकेआरसीसी) से कमीशन प्राप्त हुआ था, वहां जाकर अपने पुराने दिनों की याद ताजा करेंगे। वे रविवार को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
सेना के शक्ति केंद्र पहुंचे एयर मार्शल
भारतीय वायु सेना के एयर मार्शल संजीव घुराटिया शु₹वार को जबलपुर पहुंच गए। उन्होंने खमरिया स्थित आयुध निर्माणी देश की सबसे बड़ी फैक्ट्री का भ्रमण किया। यहां जल, थल और वायु सेना के लिए बमों का उत्पादन सालों से होता आ रहा है। ओएफके फैक्ट्री में एयर फोर्स के विध्वंसक बम के अलावा एरियल बम, थाउजेड़ पाउनडर, 250 किलोग्राम एयर बम का उत्पादन किया जाता है। आज ओएफके पहुँचेे। आयुध निर्माणी खमरिया के जनसंपर्क अधिकारी अविनाश शंकर ने बताया कि वायु सेवा के एयर मार्शल घुराटिया का यह औपचारिक दौरा है। एयर मार्शल का जबलपुर से गहरा नाता रहा है, उनकी पढ़ाई जबलपुर में ही हुई है। वे नर्मदा दर्शन के लिए गौरीघाट और पाटबाबा के दर्शन के लिए भी गए।
Updated on:
13 Jul 2024 03:20 pm
Published on:
13 Jul 2024 11:53 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
