6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

3 साल की रिसर्च का नतीजा है फिल्म Mohenjo Daro, अब यहां होगी शूटिंग

यहां कई ऐतिहासिक फिल्मों की शूटिंग की जा चुकी है। इसी कड़ी में एक बार फिर प्रसिद्ध निर्देशक आशुतोष गोवारीकर एक और अध्याय जोडऩे जा रहे हैं। 

2 min read
Google source verification

image

Abha Sen

Oct 29, 2015

film

film

(फोटो कैप्शन: सभी शूटिंग के फाइल फोटो।)
जबलपुर। संस्कारधानी और बॉलीवुड का गहरा नाता है। यहां कई ऐतिहासिक फिल्मों की शूटिंग की जा चुकी है। इसी कड़ी में एक बार फिर प्रसिद्ध निर्देशक आशुतोष गोवारीकर एक और अध्याय जोडऩे जा रहे हैं। इस फिल्म में ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका में है।

लगान, जोधा-अकबर और स्वदेश मूवी के डायरेक्टर आशुतोष गोवारीकर अपनी अगली फिल्म मोहंजो दड़ो की शूटिंग के लिए जबलपुर पहुंच चुके हैं। आते ही सबसे पहले उन्होंने शूटिंग लोकेशन तलाशने के लिए भेड़ाघाट की ओर रवानगी ली। गोवारीकर ने बताया कि हर फिल्म की तरह उनकी यह फिल्म भी रिसर्च पर आधारित है। लगभग तीन साल की रिसर्च के बाद वे फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहे हैं, जिसके लिए उन्हें जबलपुर की लोकेशन पसंद आई है।
मनोरंजन जरूरी है

आशुतोष ने कहा कि हम एेसी फिल्में बनाते हैं, जो लोगों को पसंद आए। उसकी कहानी लोगों का मनोरंजन करे। उम्मीद है कि यह फिल्म भी दर्शकों को पसंद आए। आर्कियोलॉजिस्ट से मीटिंग्स की, कई तरह के जानकारी जुटाई, तब जाकर फिल्म के लिए मैटेरियल इकट्ठा हुआ।
30 को आएंगे ऋतिक

कुछ लोगों की टीम पहले ही शहर पहुंच चुकी थी, वहीं अन्य कुछ शूटिंग के क्रू-मेम्बर्स बुधवार को पहुंचे। लगभग दो सौ लोगों की टीम शहर पहुंची है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म के मुख्य किरदार ऋतिक रोशन संभवत: 30 अक्टूबर को आएंगे। उनके आगमन की सूचना से ही शहरवासियों में खासा उत्साह देखने मिल रहा है।
आ चुके हैं ये कलाकार

अब तक शहर में गंगा की सौगंध, बॉबी, अशोका सहित कई सुपरहिट फि ल्मों की शूटिंग हो चुकी है। इन फिल्मों के लिए सुनील दत्त, राजकपूर, ऋषि कपूर, डिंपल कपाडिय़ा, रेखा, प्रेम नाथ, प्रेम चोपड़ा, करीना कपूर, जैकी श्राफ सहित कई बड़े कलाकार संस्कारधानी आ चुके हैं।

ये भी पढ़ें

image