
balidan divas
जबलपुर. शहीदे आजम भगतसिंह, अमर शहीद राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस पर शहरवासियों ने जगह-जगह उनका पुण्य स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद हेमू कालाणी के जन्मदिवस पर भी कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कांग्रेस ने किया नमन
नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में तीनों शहीदों को नमन करते हुए वक्ताओं ने उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत बताई। नगर अध्यक्ष दिनेश यादव, विनय सक्सेना, जगत बहादुर सिंह अन्नू, अजय शाह, विक्रांत भूरिया, सौरभ शर्मा सहित आदि मौजूद रहे।
भाजपा व युवा मोर्चा
भारतीय जनता पार्टी व भाजयुवा मोर्चा जबलपुर महानगर द्वारा कटंगा तिराहा मेें शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमास्थल पर अमर शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष रंजीत पटैल,काके आनंद, संजय नाहतकर, राज भटनागर, संतोष रैकवार,लिविश पटैल, टीटू सोनकर,राहुल कपूर, चंद्रशेखर पटैल, प्रणय गुप्ता, कमल सिंह, अविनाश चमकेल, कमलजीत भटीजा, रवि शर्मा, कौशल सूरी, अनिकेत चैरसिया, शुभम गुप्ता , आशीष साहू, गोकुल केसरवानी, अनिल वर्माख्, कपिल चौरसिया सहित भाजपा व भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
रांझी में आयोजन
भाजपा एवं भाजयुमो रांझी मंडल में भी शहीदों का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। भाजपा के महामंत्री राजेश मिश्रा, वेद प्रकाश अहिरवार, दिलीप सैनी, प्रतीक पांडे, उदित पिल्लै, रवि नायर व भाजयुमो के कार्यक्रम में विधायक अशोक रोहाणी, पार्षद सोना चौधरी, पप्पू सोनकर, दशरथ पटेल, अनुराग दाहिया मौजूद रहे।
जन युवा मंच ने किया जयघोष-
जन युवा मंच ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सिविक सेंटर स्थित वंदेमातरम स्तंभ के समीप जोरदार आवाज में शहीदों का जयघोष किया। तनवीर हर्ष, सरफराज खान, रुचिता गुप्ता, श्रेष्ठा चौरसिया, आशीष नामदेव, मंगन खान, पंकज विश्वकर्मा सहित आदि मौजूद रहे।
शहीद हेमू कालाणी को किया याद
अमर शहीद हेमू कालाणी के जन्मदिन पर भारतीय सिंधु सभा ने मिष्ठान्न वितरण कर उन्हें याद किया। सभा के जय रोहाणी, रवि बासवानी, किशोर कृश्नानी, विनय रोहाणी्र, आयुष शिवलानी मौजूद रहे। भाजपा पार्षद दल नगर निगम जबलपुर ने भी शांति नगर कॉलोनी स्थित शहीद कालाणी की प्रतिमास्थल पर जन्मोत्सव मनाया। पार्षद श्रीराम शुक्ला, करताल सिंह भटीजा, नारायण होतानी, गुलाब राय होतानी, अर्जुन दास बनेचा मौजूद थे।
डॉ. लोहिया का जन्मदिन मनाया
समाजवादी मंच ने चुंगी चौकी कांचघर में डॉ राममनोहर लोहिया का जन्मोत्सव मनाया। मंच के राधेश्याम अग्रवाल, गोपाल पाली, ज्ञानवती वर्मा, रमेश रजक, विष्णु मलिक मौजूद रहे। जनता दल यूनाइटेड ने इस अवसर पर चौथापुल के समीप रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डॉ राजेश सोनी, शाइनी एंटोनी, रजनेश जैन, संजय जैन, विजय सिंह, राजेश सोनी, सुनील राज उपस्थित रहे।
Published on:
24 Mar 2018 07:30 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
