जबलपुर

MP Election 2023: बरगी में दिलचस्प था मुकाबला, भाजपा के नीरज सिंह लोधी ने ऐसे लिया बदला

Bargi Assembly Constituency Election. जबलपुर जिले की बरगी विधानसभा सीट पर दिलचस्प था मुकाबला। भाजपा के नीरज ने कांग्रेस से छीन ली सीट...।

2 min read
Nov 02, 2023

Bargi Assembly Constituency Election. जबलपुर जिले की बरगी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नीरज सिंह लोधी ने चुनाव जीत लिया। नीरज ने कांग्रेस के वर्तमान विधायक संजय यादव को 39 हजार 957 वोटों से हरा दिया। नीरज सिंह लोधी को एक लाख 9 हजार 506 वोट मिले। जबकि संजय यादव को 69 हजार 549 वोट मिले। यहां तीसरे नंबर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के मांगीलाल मरावी रहे। उन्हें 8393 वोट मिले।

यह चुनाव इसलिए भी खास था क्योंकि भाजपा ने भाजपा की पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह के बेटे नीरज सिंह को मैदान में उतारा था। संजय यादव ने पिछले चुनाव में भाजपा की प्रतिभा सिंह को हराया था। शुक्रवार 17 नवंबर को इसी सीट पर 78.64 फीसदी मतदान हुआ है।

बरगी विधानसभा सीट से 2018 के चुनाव में कुल दो लाख 20 हजार 787 वोटर थे। इनमें से 86901 ने कांग्रेस के उम्मीदवार संजय यादव (सिवनी टोला) को चुनाव जिताया था। भाजपा प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को 69 हजार 338 वोट मिले थे। हार-जीत का अंतर 17563 था।

2013 के चुनाव की बात करें तो बरगी सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रतिभा सिंह चुनाव जीती थीं। उन्हें 69 हजार 076 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार ठाकुर सोबरन सिंह को 61677 वोट मिले थे। हार-जीत का अंतर 7399 वोट था।

इसी सीट पर 2008 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार प्रतिभा सिंह को कुल 44 हजार 136 वोट मिले थे और वे विधानसभा पहुंच गई थी। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मांगीलाल मरावी को 26 हजार 534 वोट मिले थे। हार जीत का अंतर 17 हजार 602 था।

जबलपुर जिले की विधानसभा सीटों की स्थिति

नीरज सिंह के खाते में 71 लाख रुपए

बरगी विधानसभा से 44 साल के नीरज सिंह ठाकुर के लिए विधानसभा का पहला चुनाव है। वे शहपुरा मंडी अध्यक्ष रह चुके है। वर्तमान में भाजपा ग्रामीण में उपाध्यक्ष है। नीरज सिंह के करीब 10 बैंक खातों में 71 लाख रुपयों से अधिक और पत्नी के खाते में 26 लाख रुपए जमा है। टैक्स के रूप में उन्होंने 9 लाख 23 हजार और पत्नी ने 4 लाख 84 हजार रुपए जमा किए हैं। इनके खिलाफ भाभी को प्रताड़ना, मारपीट आदि का मामला दर्ज है। इनके पास महिन्द्रा एक्सयूवी कार 25 लाख, टैक्टर और पत्नी के पास ब्रीजा और एक्सिस गाड़ी है। एक रिवॉल्वर और करीब 3 करोड़ 25 लाख की कृषि भूमि है। नीरज की कुल सम्पत्ति लगभग 4 करोड़ 65 लाख और पत्नी की 1 करोड़ 25 लाख है।

Updated on:
06 Dec 2023 09:25 am
Published on:
02 Nov 2023 11:49 am
Also Read
View All

अगली खबर