
Basant Panchami 2023
जबलपुर। बसंत पंचमी पर जहां ऋतु परिवर्तन होने लगती है, वहीं मां सरस्वती का पूजन वंदन भी होता है। मां सरस्वती जहां विद्या की देवी हैं वहीं इस दिन लगाया गया विशेष पौधा मां लक्ष्मी की कृपा भी बरसाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगे पेड़-पौधे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को मजूबत करने में सहायक होते हैं। बसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती की पूजा का दिन है। इस दिन घर में उनका प्रिय पौधा लगाने से बच्चों को विद्या की प्राप्ति होती है। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पेड़ पौधों को विशेष बताया गया है, जिन्हें लगाने से कई तरह के लाभ प्राप्त होते हैं। इन पौधों के लगाने से देवी देवताओं की कृपा के साथ नकारात्मक ऊर्जा का घर में संचार भी होता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बसंत पंचमी का पर्व इस साल 26 जनवरी के दिन मनाया जाएगा। ये पर्व विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि इसी दिन माता सरस्वती का अवतरण हुआ था। माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर माता का पूजन होगा। वास्तु शास्त्र में बसंत पंचमी के दिन विद्या का पौधा लगाना चाहिए। विद्या के पौधे को मोरपंखी के नाम से जाना जाता है, इसे घर में सही दिशा में लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
किस्मत चमकाता है विद्या का पौधा
ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक ग्रंथों में ये बात कही गई है कि वहीं लोगों को जीवन में सफलता मिलती है, जिनके ऊपर मां लक्ष्मी और मां सरस्वती का आशीर्वाद होता है। मां सरस्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए मयूर पंखी का पौधा लगाना चाहिए। इसे विद्या के पौधे के नाम से जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसे किताबों में रखने से मां सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है। वहीं, इसे घर में रखने से सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है, दिमाग तेज होता है और निर्णय लेने की क्षमता में विकास होता है।
इस दिशा में लगाने से बरसेगा पैसा
वास्तु एक्सपट्र्स का कहना है कि अगर इस पौधे को सही दिशा में लगाया जाए, तो ये विशेष लाभ देता है। इसे घर की उत्तर दिशा में लगाने से व्यक्ति की किस्मत चमक जाती है। ज्ञान और बुद्धि के दम पर व्यक्ति के सभी कार्य पूरे होते हैं। वहीं, आर्थिक स्थिति में भी सुधार आता है.लेकिन इसे घर में लगाने के बाद समय-समय पर कटाई-छंटाई करते रहनी चाहिए।
Updated on:
20 Jan 2023 05:01 pm
Published on:
20 Jan 2023 03:35 pm

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
