24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेसबॉल नेशनल प्लेयर ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

नेशनल प्लेयर संजना बरकड़े का शव सोमवार देर रात उनके घर में फंसी के फंदे पर लटका मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Jun 2023, 11:45 AM IST

News

बेसबॉल नेशनल प्लेयर ने की आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बेसबॉल की नेशनल खिलाड़ी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नेशनल प्लेयर संजना बरकड़े का शव सोमवार देर रात उनके घर में फंसी के फंदे पर लटका मिला है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले को आत्महत्या के एंगल से देखते हुए जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि, मृतका संजना बरकड़े प्रदेश के जबलपुर में रहकर मानकुंवर बाई कॉलेज से बीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थी। वो शहर के संजीवनी नगर थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले गंगा नगर में अपने माता पिता के साथ किराए के मकान में रह रही थी। हालांकि, संजना मूल रूप से प्रदेश के सिवनी जिले के धूमा की रहने वाली थीं। सोमवार को संजना ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल, आत्महत्या का कारण अज्ञात है।

यह भी पढ़ें- भीषण हादसे में 4 की मौत : अनियंत्रित होकर बाइक पर पलटा ट्रक, महिला-पुरुष समेत दो बच्चों ने दम तोड़ा


शादी में गए थे माता-पिता

आपको बता दें कि, संजना ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गुजरात, राजस्थान, देवास, उज्जैन में भाग लिया था, लेकिन 4 जून को हरनाम अपनी पत्नी के साथ शादी में शामिल होने हर्रई गए हुए थे। इस दौरान घर पर उनकी बेटी संजना अकेली थी। पिता का कहना है कि, इसी दौरान उनकी बेटी ने ये कदम उठाया है।

यह भी पढ़ें- शिवपुरी बस हादसा : एक्सीडेंट से कुछ ही पहले छात्रों और टीचर्स ने किया था जमकर डांस, देखें वीडियो


जांच में जुटी पुलिस

अगले दिन यानी सौमवार की रात जब वो अपनी पत्नी के साथ घर लौटे तो घर का दरवाजा लगा था। ऐसे में उन्होंने काफी देर तक बेटी को आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसपर उन्होंने खुद ही हाथ डालकर कुंडी खोली तो देखा कि उनकी बेटी की लाश कमरे में लगे पंखे पर लटकी थी। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। आवाजे सुनकर स्थानीय लोग भी घर में आ गए और तत्काल पुलिस को खबर दी।


आत्महत्या के कारण तलाशने में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची संजीवनी नगर पुलिस ने शव के आसपास छानबीन की। हालांकि, इस दौरान पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचा दिया है। पुलिस का कहना है कि, अबतक की पड़ताल में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, कारण अभी अज्ञात है। मामले की जांच की जा रही है।