1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#LoanFraud बहुत शातिर है ये महिला, कर देती है लाखों का हेरफेर

चार आरोपी गिरफ्तारफर्जीवाड़ा कर लोन पास करायारजिस्ट्री कार्यालय में खुली पोल

less than 1 minute read
Google source verification
beautiful and hot lady

beautiful and hot lady

जबलपुर . ढाबा संचालक का लोन पास करवाने के लिए एक महिला ने षड्यंत्र रचा। रजिस्ट्री कार्यालय में पोल खुल गई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि शहपुरा भिटौनी निवासी पंकज सिंह ठाकुर ढाबा संचालक है। उसने कई बैंक और फाइनेंस कम्पनियों में लोन के लिए आवेदन किया। लेकिन लोन नहीं पास हुआ। उसने यह बात निशा पाठक को बताई। निशा ने अधारताल निवासी अर्पित दुबे से सम्पर्क किया। दोनों ने षड्यंत्रपूर्वक अधारताल निवासी अनिल केवट के मकान की रजिस्ट्री का फर्जी एग्रीमेन्ट पंकज के नाम पर करवाया। निशा ने एक निजी लोन कम्पनी से एग्रीमेन्ट के जरिए 15 लाख आठ हजार रुपए का लोन पास करवाया।

लोन कम्पनी ने मकान की रजिस्ट्री मांगी। निशा ने पनागर निवासी प्रदीप कोरी को अनिल केवट बनाकर बुधवार को उप पंजीयन कार्यालय भेजा। प्रदीप जैसे ही अनिल केवट बनकर उप पंजीयक पूजा ठाकुर के सामने पेश हुआ, तो पूजा उसे पहचान गई।

अनिल अक्सर उप पंजीयक कार्यालय जाया करता था। वहां पंकज और अर्पित भी मौजूद थे। उप पंजीयक पूजा ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। चारों ने फर्जीवाड़े की बात स्वीकारी। जानकारी के अनुसार पुलिस ने सभी पर धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Story Loader