6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खूबसूरत कोरियोग्राफर युवती की तस्वीरें की वायरल, रईसघर के बॉयफ्रेन्ड ने किया ये काम

खूबसूरत कोरियोग्राफर युवती की तस्वीरें की वायरल, रईसघर के बॉयफ्रेन्ड ने किया ये काम

less than 1 minute read
Google source verification
girl.jpg

Girl (File Photo)

जबलपुर। मुंबई में डांस कोरियोग्राफी करने गई युवती की पहचान एक युवक से इंस्ट्राग्राम के माध्यम से हुई। युवक ने खुद को रईसघर का बताकर युवती से शादी की बात कही। उसकी हकीकत के खुलासे के बाद युवती ने शादी से इनकार किया, तो युवक और उसकी मां ने युवती की उसके एक्स बॉयफ्रेन्ड के साथ की तस्वीरें वायरल कर दीं। अब आरोपी 17 लाख रुपए और मांग रहे थे। युवती ने रविवार को संजीवनी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

आरोपी और उसकी मां ने मांगे थे 17 लाख रुपए

पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय युवती मुंबई में कोरियोग्राफर थी। इस दौरान इंस्ट्राग्राम के माध्यम से उसकी पहचान 16 फरवरी 2020 को साईं सूर्या से हुई। उसने खुद को बिजनेस मैन बताया और शादी का प्रस्ताव रखा। यह भी कहा कि वह जल्द ही इंदौर में घर लेने वाला है। इस पर युवती के घर वालों ने साईं को उसके परिजन से मिलवाने की बात कही। लेकिन, बाद में पता चला कि साईं बिजनेस मैन नहीं है। वह बेंगलूरु में किराए के मकान में रहता है। पुलिस के अनुसार साईं सूर्या ने युवती के फोन से उसके और उसके एक्स बॉय फ्रेन्ड की तस्वीरें निकाल ली। उसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देते हुए रुपयों की मांग की। युवती ने उसे चार लाख 30 हजार रुपए दिए। लेकिन, सूर्या और उसकी मां नाग लक्ष्मी ने उक्त फोटो को वायरल करना शुरू कर दिया। अब दोनों युवती से 17 लाख रुपए मांग रहे हैं।