8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खूबसूरत लड़कियों महिलाओं के लिए बुरी खबर, नहीं मिलेगी ब्यूटी किट, लिपस्टिक और ड्रेस

खूबसूरत लड़कियों महिलाओं के लिए बुरी खबर, नहीं मिलेगी ब्यूटी किट, लिपस्टिक और ड्रेस  

2 min read
Google source verification
beauty.png

beauty parlor kits

जबलपुर। कोरोना काल में अब खूबसूरत लड़कियों और महिलाओं के लिए बुरी खबर है। कुछ दिनों तक उनको ब्यूटी किट, लिपस्टिक और ड्रेस आदि नहीं मिलेंगी। जी हां. सराफा और मुकादमगंज के बाद गंजीपुरा के व्यापारियों ने स्वेच्छा से बंद रखने का निर्णय लिया है। इस दौरान सभी दुकानें बंद रहेंगी, किसी तरह का व्यापार नहीं होगा।

कोरोना की चेन तोडऩे के लिए व्यापारी स्वप्रेरणा से बंद रख रहे हैं कारोबारी क्षेत्र
सराफा खुला, अब गंजीपुरा मार्केट 20 तक बंद

कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए व्यापारियों की ओर से स्वप्रेरणा से अपने कारोबारी क्षेत्र को बंद रखा जा रहा है। 16 सितंबर तक सराफा बाजार और शहर के तमाम जगहों में ज्वेलरी की दुकानें नहीं खुली। गुरुवार से उन्होंने अपना कारोबार शुरू कर लिया। दूसरी तरफ महिला मार्केट से नाम से प्रसिद्ध गंजीपुरा बाजार गुरुवार से बंद हो गया। यह 20 सितंबर तक बंद रहेगा। इसी तरह कुछ अन्य जगहों पर कारोबारियों ने निश्चित अवधि के लिए कारोबार को विराम दिया है।
कोरोना की चेन को तोडऩे के लिए व्यापारियों ने खुद ही एक निर्धारित समय के लिए व्यापार बंद कर दिया है। इसकी शुरुआत मुकादमगंज थोक मंडी से हुई थी। यहां के व्यापारियों ने तीन दिनों तक व्यापार नहीं किया। ऐसे में शहर और आसपस के जिलों के फुटकर व्यापारी भी इस थोक बाजार में नहीं पहुंचे। फिर सराफा एसोसिएशन जबलपुर की ओर से भी तीन दिन का लॉकडाउन रखा।शहर के भीडभाड़ वाले बाजारों में गंजीपुरा मार्केट भी शामिल है।
महिलाओं के कपड़े, कॉस्मैटिक आइटम से लेकर तमाम चीजों की बिक्री यहां पर होती है। इसलिए रोजाना बड़ी तादाद में युवतियां व महिलाएं यहां खरीदी के लिए पहुंचती हैं। भीड़ अधिक होने के कारण संक्रमण का खतरा यहां भी बना रहता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए व्यापारियों ने चार दिनों का विराम कारोबार को दिया है। इस दौरान यहां पर कोई भी दुकान नहीं खुलेगी।