
Tik Tok
जबलपुर। प्रिया रैकवार (बदला हुआ नाम) ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने टिक-टॉक वीडियों को फेसबुक के माध्यम से आवेदिका के रिश्तेदारों को अश्लील कमेंट के साथ शेयर करने संबंधी आवेदन पेश किया था। जिसमें जांच उपरांत तत्काल F.I.R. दर्ज की गई। अपराध पंजीबद्ध कर राज्य सायबर पुलिस जोन जबलपुर द्वारा तकनीकी माध्यम से आरोपी का पता लगाया गया जिसमें उक्त अपराध प्रफुल्ल उर्फ छुट्टू मांझी पिता सुखदेव प्रसाद मांझी उम्र 23 साल निवासी बजरिया वार्ड 02, चौदह क्वाुटर के सामने जिला दमोह हाल सुहागी जिला जबलपुर द्वारा कारित किया जाना पाया।
आरोपी ड्रायवरी का काम करता है। आरोपी से पूछताछ में उसने बताया की आवेदिका प्रिया रैकवार के पिता एंव आरोपी प्रफुल्ल की माँ एक साथ दमोह कृषि मंडी में काम करते है जिस कारण उसकी मुलाकात प्रिया से हुई थी और वह प्रिया को पसंद करने लगा था फिर आरोपी प्रफुल्ल ने प्रिया से प्यार का इजहार किया जिसे प्रिया रैकवार द्वारा नाकार दिया गया।
FACT FILE
• आवेदिका प्रिया रैकवार (बदला हुआ नाम) ने राज्य सायबर जबलपुर में की थी शिकायत।
• आवेदिका प्रिया है कॉलेज द्वितीय वर्ष बीएससी की छात्रा।
• महिला बनकर आरोपी प्रफुल्ल उर्फ छुट्टू मांझी ने की थी प्रिया रैकवार से फेसबुक पर दोस्ती।
• आरोपी प्रफुल्ल मांझी करता है ड्रायवरी का काम।
• अन्य महिला की फोटो D.P. में लगा कर बनायी थी फर्जी प्रोफाइल।
• आरोपी प्रफुल्ल मांझी करता था आवेदिका प्रिया से एकतरफा प्यार।
• आवेदिका के मना करने पर उसे बदनाम करने की नियत से किये प्रिया के व्यक्तिगत वीडियो गंदे एंव अश्लील कमेंट्स के साथ वायरल।
• आवेदिका के मना करने पर आरोपी देने लगा उसे धमकी जिसकी शिकायत आवेदिका ने अधारताल थाना में भी की थी।
उसके बाद आरोपी ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आवेदिका को बदनाम करने एंव उसकी माँ की बेइज्जती करने की नियत से प्रिया के व्यक्तिगत टिक-टॉक वीडियो को वायरल कर दिया। प्रिया द्वारा इसका विरोध करने पर आरोपी उसके घर जाकर उसके साथ गाली गलौज करने लगा और प्रिया के घर पर पत्थर भी फेंके जिसकी शिकायत प्रिया ने अधारताल थाना में की थी। आरोपी ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाने के लिए किया था अपने पिता का नंबर उपयोग। उक्त अपराध में आरोपी प्रफुल्ल उर्फ छुट्टू मांझी को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए विधिवत गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में निरीक्षक विपिन ताम्रकार, उपनिरीक्षक श्वेता सिंह, उपनिरीक्षक हेमंत पाठक, प्रधान आरक्षक मनीष उपाध्याय, आरक्षक शुभम सैनी और महिला आरक्षक अवनी वीरा की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।
Published on:
15 Feb 2020 03:24 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
