27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती की, फिर करने लगा ब्लैकमेल

सोशल साइट वाट्सअप पर युवती के परिचितों को भेज रहा था आपत्तिजनक फोटो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Santosh Kumar Singh

•

Updated: 18 Oct 2020, 12:10 AM IST

instagram.jpg

instagram

जबलपुर। सोशल साइट्स इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती करने वाला एक युवक बाद में उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह युवती के परिचितों को वाट्सअप पर उसके आपत्तिजनक फोटो भेज कर बदनाम करने लगा। परेशान युवती ने स्टेट सायबर सेल में पहुंच कर मामले की शिकायत की। प्रकरण में स्टेट सायबर सेल ने उज्जैन से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी स्टेट सायबर सेल अंकित शुक्ला ने बताया कि जबलपुर निवासी युवती ने शिकायत कर बताया था कि कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। बाद में उसे सोशल साइट्स वाट्स पर बातचीत होने लगी। आरोपी युवक को युवती के परिचितों और सहेलियों के नम्बर भी प्राप्त हो गए। आरोपी युवक की आपत्तिजनक पोस्टों के चलते युवती ने उससे दूरी बना ली। इसके बाद आरोपी वाट्सअप पर युवती के परिचितों और सहेलियों को उसकी आपत्तिजनक फोटो भेजने लगा। युवती को जानकारी हुई तो वह स्टेट सायबर सेल पहुंची थी।

IMAGE CREDIT: patrika

तकनीकी जांच में आरोपी तक पहुंची टीम-
प्रकरण में अपराध क्रमांक 61/2020 धारा 469,509,506 भादवि 67,67 ए आईटी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया था। तकनीकी जांच में पता चला कि इस्टाग्राम सर्विस प्रोवाइडर कम्पनी के सिम पर एक्टिव है। जांच में पता चला कि उक्त सिम उज्जैन निवासी रोहित बनोलिया (19) के नाम पर है। उसकी तलाशी में टीम कई बार उज्जैन गई, लेकिन वह नहीं मिला। आरोपी को शुक्रवार को टीम ने उज्जैन से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल जबलपुर में भेज दिया। गिरफ्तारी में निरीक्षक विपिन ताम्रकार, एसआई राशिद खान, विमल कुमार, अवनी वीरा, आसिफ खान की भूमिका रही।
सोशल साइट्स पर खाता है तो ये बरतें सावधानी-
-सोशल मीडिया पर अपना अकाउंट बनाते समय पासवर्ड स्ट्रॉग रखें।
-सोशल मीडिया साइट्स पर अकाउंट बनाते समय स्कोयर्टी सेटिंग को फॉलो करें।
-सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक, इस्टाग्राम में अपने परिचितों को ही एड करें।
-किसी अनजान व्यक्ति की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार न करें।।
-सोशल मीडिया साइट्स में अपनी पर्सनल फोटो शेयर/पोस्ट करने से बचें।
-सोशल मीडिया साइट्स पर अपनी निजी जानकारी शेयर न करें।