9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर : सीजीएचएस कार्डधारियों का अब एम्स में भी होगा इलाज

बड़ी खबर : सीजीएचएस कार्डधारियों का अब एम्स में भी होगा इलाज  

less than 1 minute read
Google source verification
aiims_bhopal.png

AIIMS

जबलपुर. सीजीएचएस के कार्डधारी एवं लाभार्थियों को भोपाल सहित देश के छह एम्स में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार की ओर से इस सम्बंध में आदेश जारी किए जाने से वरिष्ठ नागरिकों ने राहत महसूस की। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एम्स के प्रबंधकों से साथ अलग-अलग इलाज देने के लिए समझौता अनुबंध किया है।

वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन के अध्यक्ष आरए तिवारी ने बताया कि इस अनुबंध के तहत सीजीएचएस के सभी श्रेणी के लाभार्थियों को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज मिल सकेगा। इसमें ओपीडी जांच एवं अस्पताल में भर्ती होने की सुविधा रहेगी। एम्स में अलग से काउंटर खोला जाएगा। ताकि, सीजीएचएस के लाभार्थियों को भटकना न पड़े।

जबलपुर में भी खुले एम्स

इस बीच एसोसिएशन की तरफ से जबलपुर में भी एम्स खोलने की मांग को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा गया है। एसोसिएशन के डीके सिंह, हरजीवन विश्वकर्मा, एचएल जागडे, रमाकांत कटिहार, हरि सिंह, एसके श्रीवास्तव ने एम्स में सुविधाएं और इलाज देने की घोषणा पर कहा कि इससे इलाज और आसान होगा।