8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एयर फोर्स से मिला बड़ा आर्डर, थाउजेंड पाउंडर और एरियल बम की बॉडी होगी तैयार

ऑर्डनेंस फैक्ट्री जबलपुर : इस साल 70 करोड़ रुपए के उत्पादन का लक्ष्य  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Shyam Bihari Singh

•

Updated: 8 Apr 2024, 8:24 PM IST

ofk

ofk

जबलपुर। एयरफोर्स के लिए बम की बॉडी तैयार करने में महारथ रखने वाली आयुध निर्माणी जबलपुर को नए वित्तीय वर्ष में 70 करोड़ रुपए का उत्पादन लक्ष्य मिला है। इसमे थाउजेंड पाउंडर बम और एरियल बम की बॉडी शामिल है।

देश की 41 ऑर्डनेंस फैक्ट्री में ऑर्डनेंस फैक्ट्री जबलपुर (ओएफजे) और मुरादनगर ही बम बॉडी की ढलाई का काम करते हैं। गत वित्तीय वर्ष में 1000 पाउंडर और 250 किलोग्राम एरियल बम बॉडी का उत्पादन शुरू हुआ था। फैक्ट्री ने 400 थाउजेंड बम की बॉडी तैयार की थी। इसी आधार पर नए वित्त वर्ष के लिए उसे 500 बम बॉडी का नया ऑर्डर मिला है।

वायु सेना के लिए ही 250 किलोग्राम एरियल बम बॉडी के 500 नग तैयार किए जाएंगे। इस काम के मिलने से फाउंड्री में 600 से अधिक कर्मचारियों को साल भर काम मिल सकेगा। गत वर्ष फैक्ट्री ने 35 करोड़ का उत्पादन किया था। इस वित्तीय वर्ष में दोगुना उत्पादन लक्ष्य तय किया गया है।

दूसरी निर्माणियों से मिलता है काम
फैक्ट्री को कई काम सीधे नहीं मिलते। उसे टेंडर प्रक्रिया में शामिल होना पड़ता है। थाउजेंड पाउडर बम बॉडी के लिए भी उसे ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया से काम मिलता है। जब बम बॉडी तैयार हो जाती है तो इसमें बारूद की फीलिंग भी ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया में की जाती है।

48 सारंग तोप होंगी तैयार
बम बॉडी की ढलाई के अलावा ऑर्डनेंस फैक्ट्री जबलपुर में नया काम सारंग तोप का शुरू हुआ है। यह तोप 130 एमएम को अपग्रेड कर बनाई जा रही है। पिछले साल फैक्ट्री ने रिकॉर्ड 33 सारंग तो तैयार कर सेना के सुपुर्द की थी। वहीं इस साल 48 तोप तैयार करने का लक्ष्य तय किया गया है। सवा करोड रुपए कि इस तोप से 50 से 60 करोड़ रुपए का काम फ़ैक्टरी को मिलने की उम्मीद है।


नए वित्तीय वर्ष में 70 से 80 करोड़ रुपए का उत्पादन करने की योजना है। एक हज़ार थाउजेंड पाउंडर और 250 किलोग्राम एरियल बम बॉडी की ढलाई की जाएगी। वही सारंग तोप का बड़ा काम मिला है।
सुकान्ता सरकार, महाप्रबंधक, ओएफजे