8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमजोर कड़ी साधने में जुटी भाजपा, कांग्रेस का हर घर तक संपर्क पर जोर

चुनाव में 10 दिन शेष - प्लानिंग में जुटे थिंक टैंक और संगठन पदाधिकारी  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Shyam Bihari Singh

•

Updated: 10 Apr 2024, 11:35 PM IST

bjp_vs_congress.jpg

Parliament Election

जबलपुर। चुनाव करीब आने के साथ ही प्रत्याशियों से लेकर भाजपा-कांग्रेस के रणनीतिकार, थिंक टैंक, आईटी एक्सपर्ट मंथन और वोट का गणित जमाने के साथ ही मैदानी स्तर पर भी पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। भाजपा अपनी कमजोर कड़ी साधने में जुटी है। नगर निगम इलेक्शन से लेकर विधानसभा चुनाव में जहां भी पार्टी की पकड़ कमजोर दिखी थी उन इलाकों में बड़े नेताओं की सभा, रोड शो, रैली की तैयारी है। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी व संगठन का जोर हर घर संपर्क पर है कि हर हाल में प्रत्येक घर तक पहुंचकर प्रत्याशी और पार्टी की सोच से लोगों को अवगत कराया जा सके।

हर रोज पौने दो लाख वोटरों से करना है सम्पर्क
19 अप्रेल को होने वाले चुनाव को अब 10 दिन का समय ही शेष है। जिले में 18 लाख 94 हजार वोटर हैं। ऐसे में चुनाव मैदान में उतरे हर प्रत्याशी को बचे हुए दिनों में प्रत्येक दिन में औसतन पौने दो लाख से ज्यादा वोटरों से संपर्क करना है। प्रत्याशी के लिए व्यक्तिगत दौर पर हर वोटर से मिलना संभव नहीं है, ऐसे में हर घर और प्रत्येक प्रत्याशी के स्मार्ट फोन तक डिजिटल उपिस्थति दर्ज कराई जा रही है।

नववर्ष-नवरात्रि के बहाने नेताजी का कॉल

चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों ने हर वोटर से संपर्क के लिए रिकॉर्डेड कॉल और एसएमएस का रास्ता अपनाया है। लोगों के मोबाइल पर उम्मीदवारों की ओर से शुभकामना को लेकर कॉल आ रहे हैं। वे टेलीकॉम कंपनियों के माध्यम से मैसेज भी करा रहे हैं। जिनके माध्यम से आशीर्वाद मांगा जा रहा है।

ग्रुप मीटिंग पर भी फोकस
हिन्दू नववर्ष के आयोजन हो रहे हैं, नवरात्रि का पर्व शुरू हो गया है, ऐसे में देवी मंदिरों से लेकर अन्य पूजन स्थलों में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट रहे हैं। ऐसे में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी ग्रुप मीटिंग के लिए ऐसे स्थानों पर फोकस कर रहे हैं। जिससे कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक उनकी पहुंच संभव हो जाए।

बूथ प्रभारी और पन्ना प्रमुख अब संभालेंगे मोर्चा

भाजपा-कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के जन समर्थन मांगने बूथ और पन्ना प्रमुखों को कई दौर की ट्रेनिंग दी है। अब वे बूथ स्तर पर मोर्चा संभालने वाले हैं। जिससे की हर घर के प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक बार संपर्क करके अपने प्रत्याशी के लिए समर्थन जरूर मांगा जाए।