29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव से पहले भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, मंत्रिमंडल विस्तार को बता दिया गलत

- पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने अपनी ही सरकार को घेरा- बोले- इस वक्त मंत्रिमंडल विस्तार करना गलत- 'मंत्री बनने मैंने नहीं काटे भोपाल के चक्कर'- 'अगले सरकार बनी तो लड़ेंगे मंत्रीमंडल की लड़ाई'

2 min read
Google source verification
BJP MLA Ajaiy vishnoi statement

चुनाव से पहले भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार को घेरा, मंत्रिमंडल विस्तार को बता दिया गलत

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में अब कुछ ही महीने शेष हैं। वहीं, कुछ दिनों में प्रदेशभर में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। हालांकि, मध्य प्रदेश सरकार ने शेष बचे इतने कम दिनों के बावजूद बीते शनिवार यानी 26 अगस्त को शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। विस्तार के बाद से ही जहां एक तरफ प्रदेश के विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले पर कई सवाल खड़े किये हैं तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा सरकार के नेताओं में भी इसकी नाराजगी साफ दिखाई देने लगी है। इसा कड़ी में जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय विश्नोई की ओर से भी नाराजगी जताती प्रतिक्रिया सामने आई है।


भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने एक बयान देते हुए कहा कि, वो मंत्री पद की दौड़ में नहीं थे, इसलिए उन्हें शिवराज मंत्रिमंडल में जगह न मिलने पर बिल्कुल भी अफसोस नहीं है। वहीं, जिन लोगों को मात्र डेढ़ महीने के कार्यकाल के लिए मंत्री बनाया गया है, उनके सामने बड़ा संकट ये है कि, वो शेष बचे डेढ़ महीने में काम क्या कर पाएंगे ?

यह भी पढ़ें- Voter List में नाम जुड़वाना हो या कराना है करेक्शन तो रह गया है बहुत कम समय


इतने कम समय में क्या कर पाएंगे- विश्नोई

विधायक अजय विश्नोई ने कहा कि, उनका मानना है कि चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इसलिए नए मंत्रियों को काम करने का मौका नहीं मिल सकेगा। मात्र डेढ़ महीने में नए मंत्री क्या कर पाएंगे। हालांकि, अजय विश्नोई ने नए मंत्रियों को बधाई दी है।


महाकौशल पर चुप्पी

विंध्य से राजेंद्र शुक्ला, बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन, बुंदेलखंड से राहुल लोधी को मंत्रिमंडल में जगह देने को लेकर विधायक अजय विश्नोई ने कहा कि, पार्टी को इन इलाकों में ऐसा महसूस हुआ होगा कि, यहां से पार्टी पिछड़ रही है, इसलिए इन लोगों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। हालांकि, महाकौशल से किसी को प्रतिनिधित्व न मिलने पर विदायक विश्नोई ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2023 : यहां सज गया राज्य का सबसे बड़ा राखी बाजार, वेरायटी कर देगी हैरान


मैंने नहीं लगाए भोपाल के चक्कर- विश्नोई

अजय विश्नोई ने कहा कि, अगर अगली बार चुनाव जीतकर हम सत्ता में आते हैं, तब मंत्री पद की दौड़भाग में लगेंगे। फिलहाल उन्हें मंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं थी, इसलिए उन्होंने भोपाल के चक्कर नहीं काटे।


सुर्खियों में बने रहते हैं विश्नोई

हालांकि, बीते 5 सालों के कार्यकाल में अजय विश्नोई लगातार सुर्खियों में आते रहे हैं। उन्हें अपनी ही पार्टी से नाराज विधायक के रूप में पहचाना जाने लगा है। वो अकसर मंत्रिमंडल में जगह न मिलने की नाराजगी व्यक्त करते रहे हैं। कई बार तो उन्होंने सरकार के विरोध तक में बयानबाजी की है, लेकिन इसके बाद भी शिवराज सिंह ने ना तो उन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी और ना ही कोई दूसरे बोर्ड या मंडल का प्रभारी बनाया। अजय विश्नोई तीन बार विधायक रह चुके हैं और मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट में रहते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय, चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय और पशु चिकित्सा मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।