
BJP MLA
BJP MLA : ‘देख लीजिए यह वीडियो, शहर में यातायात व्यवस्था के क्या हाल हैं? कहीं भी अतिक्रमण कर लिया जा रहा है। बीच सडक तक दुकानें लग जाती हैं। किसी पर कोई कार्रवाई नहीं होती। आम जनता की परेशानी को देखते हुए सबसे पहले यातायात व्यवस्था सुधारनी होगी। इसके लिए कलेक्टर और एसपी भ्रमण करें। लोगों से बात करें। व्यवस्था कैसे सुधर सकती हैँ, इसके उपायों पर ध्यान दें।’ यह बात लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने रविवार को अपने निवास पर बैठक में कहीं।
मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि समुचित पार्किंग व्यवस्था व दुकानों की शिटिंग के प्लान के साथ काम करें। रक्षाबंधन के बाद यातायात व्यवस्था सुधारने की कार्रवाई शुरू करें। एएसपी ट्रैफिक को यातायात व्यवस्था सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए, जिससे जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर सकारात्मक और प्रभावी पहल की जा सके।
नगर निगम की जिमेदारी है कि वह शहर की व्यवस्थाएं सुधारने में आगे आकर कार्य करे। इसमें थानों को भी जिमेदारी दी जाए। मंत्री सिंह ने कहा कि गौरीघाट में पुलिस चौकसी बढ़ानी होगी। इसके अलावा मदन महल तिराहे की रोटरी पर शहीद स्तभ बनाने, अवैध गतिविधियों पर सत कार्रवाई, शहर में जलप्लावन से निजात दिलाने, संजीवनी क्लीनिक में नियुक्ति पर चर्चा की गई।
बैठक में आइजी अनिल कुशवाहा, डीआइजी टीके विद्यार्थी, कलेक्टर दीपक सक्सेना, कमिश्नर नगर निगम प्रीति यादव, एडिशनल एसपी सोनाक्षी सक्सेना, एडिशनल एसपी ट्रैफिक प्रदीप शेंडे और मुय अभियंता लोक निर्माण एससी वर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
मंत्री राकेश सिंह के साथ बैठक के बाद कलेक्टर दीपक सक्सेना ने यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए ट्रैफिक प्लान बनाने के लिए विधानसभावार दल गठित किए हैं। इसमें एसडीएम, सीएसपी एवं आयुक्त नगर निगम की ओर से नामांकित अधिकारी को शामिल किया गया है। कलेक्टर सक्सेना ने दलों में शामिल अधिकारियों को प्लान बनाने से पहले अपने क्षेत्र के विधायक से चर्चा करने तथा यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए उनसे सुझाव लेने के निर्देश दिए हैं।
मंत्री राकेश सिंह ने शहर की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठाए, तो दूसरी तरफ सत्ता पक्ष के ही विधायक अभिलाष पांडे ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए अधिकारियों से चर्चा की। रविवार को वे ओमती क्षेत्र से जा रहे थे। तभी वहां जाम लगा नजर आया। काफी देर तक जाम नहीं खुला, तो वे खुद व्यवस्था बनवाने में जुट गए। उन्होंने वाहनों को निकलवाने में सहयोग किया। साथ ही मौके पर अधिकारियों को फोन भी लगाकर कहा कि ऐसे कैसे चलेगा? आखिर यातायात को सुचारू करने में क्या कठिनाई आ रही है? समस्याओं से अवगत कराया जाए। उसका हल खोजेंगे। आम जनता को ऐसे परेशानियों के बीच नहीं छोड़ा जा सकता।
Updated on:
20 Aug 2024 04:48 pm
Published on:
20 Aug 2024 04:41 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
