अमित शाह आठ जनवरी को दोपहर करीब 12-30 जबलपुर आएंगे। वे दोपहर मेें स्पाइस जेट की फ्लाइट से आएंगे और लगभग साढ़े चार घंटे शहर में रहेंगे। शाम 4.45 बजे दिल्ली लौटेंगे। पूर्व मंत्री हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह शिवाजी ग्राउंड में आयोजित गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान के अलावा दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान मंजीत सिंह भी शामिल होंगे।