8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा ऐप पर भी ले रही फीडबैक, कांग्रेस समाज प्रमुखों से साध रही सम्पर्क

बूथस्तर तक जातियों का मूड भांपने की कवायद      
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Shyam Bihari Singh

•

Updated: 12 Apr 2024, 9:05 PM IST

bjp-congress

bjp-congress

जबलपुर। चुनाव करीब आने के साथ ही प्रत्याशियों से लेकर राजनीतिक दलों ने जातिगत समीकरणों को साधना शुरू कर दिया है। राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, संगठन प्रमुख सामाजिक संपर्क बढ़ा रहे हैं। समाजों को साधने के लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रमुख अनुषांगिक संगठन, मोर्चा, प्रकोष्ठ की सक्रियता बढ़ गई है। मोहल्लों से लेकर वार्ड, समाजों के भवन, कार्यालयों, धर्मशाला में बैठक आयोजित की जा रही है। इन बैठकों में सम्बंधित मोर्चा या प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ ही सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, समाज के प्रबुद्धजन, वरिष्ठजन भी शामिल होते हैं। समाज के युवाओं व सक्रिय महिलाओं को भी शामिल किया जा रहा है। साथ ही ये संदेश भी दिया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक उनकी बात पहुंचाएं। अपने-अपने तरीकों से बूथ स्तर तक जातियों के मूड को भांपने में भी जुट गए हैं।

ऐप पर फीडबैक से लेकर व्यक्तिगत सम्पर्क
भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता सामाजिक संपर्क के दौरान पार्टी ऐप के माध्यम से लोगों से फीडबैक भी ले रहे हैं। इसके साथ ही सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के हितग्राहियों की सूची के हिसाब से उनसे भी संपर्क साधकर फीडबैक ले रहे हैं। इसी तरह से कांग्रेस के भी महिला मोर्चा से लेकर अन्य मोर्चा, प्रकोष्ठ, युवा विंग, एनएसयूआई की टीम भी जबरदस्त सक्रिय नजर आ रही है। उनके पदाधिकारी सामाजिक प्रमुखों से व्यक्तिगत संपर्क कर रहे हैं।

सामाजिक आयोजनों में हो रहे शामिल
त्यौहारों का सीजन चल रहा है। अलग-अलग समाजों के धार्मिक, सामाजिक आयोजन सभी को संपर्क के लिए बेहतर अवसर प्रदान कर रहे हैं। ऐसे में प्रत्याशियों, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को भी एक पंथ दो काज का भरपूर अवसर मिल रहा है। वे आयोजनों में शामिल होने के बहाने पहुंच रहे हैं। इस दौरान सबसे मिलना-जुलना तो हो ही जा रहा है, मौका मिलते ही धीरे से अपने मन की बात कह दे रहे हैं। वे सामूहिक पूजन-अनुष्ठान से लेकर, रैलियों, जगराता में शामिल होने भी पहुंच रहे हैं। इस दौरान आयोजन में सहभागिता के नाम पर चुपके से सहयोग भी कर रहे हैं।

महिलाओं के माध्यम से भी आयोजन
सामाजिक संपर्कों में भाजपा-कांग्रेस के महिला मोर्चा से लेकर प्रकोष्ठ की भी खास भूमिका है। वे नवरात्र के अवसर पर भजन, भक्तें कराने से लेकर सुंदरकांड पाठ, जगराता, कन्या पूजन समेत अन्य सामूहिक आयोजन करा रही हैं। जिनके माध्यम से धीरे से पार्टी संगठन का संदेश भी लोगों तक पहुंचा रही हैं।

अष्टमी-नवमी का दिन होगा खास
नवरात्र पर्व में अष्टमी-नवमी तिथियों में अलग-अलग समाजों के आयोजन होंगे। सामूहिक पूजन से लेकर भंडारा, प्रसाद वितरण में भीड़ जुटने वाली है। ऐसे में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से लेकर प्रत्याशी इन तिथियों पर ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क कर उनका आशीर्वाद पाने के लिए खास तैयारी कर रहे हैं।