27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मप्र: यहां जादू टोना आज भी करता है काम, दो हत्याओं ने फैलाई दहशत

मप्र: यहां जादू टोना आज भी करता है काम, दो हत्याओं ने फैलाई दहशत

less than 1 minute read
Google source verification
kala jadu in mp

kala jadu in mp

जबलपुर। आधुनिक युग में जादू टोना नहीं होता है, लेकिन लोगों में इसका भय अब भी देखा जा रहा है। जबलपुर में पिछले एक सप्ताह के भीतर हुईं दो हत्याओं में फिर जादू टोना का शक आया है। जिससे पूरे शहर में जादू टोना की चर्चा होने लगी है। ताजा मामला एक दम्पति पर हुए जानलेवा हमले की है, जिसमें पत्नी की मौत हो गई है। वहीं पति गंभीर रूप से भर्ती है।

खमरिया के खेत में दिनदहाड़े वारदात
जादूटोने के शक में महिला की हत्या, पति गम्भीर

खमरिया के पिपरिया गांव में शुक्रवार दोपहर खेत के चौकीदार वृद्ध दम्पती पर जादू टोने का शक करते हुए युवक ने तलवार से वार कर दिया। इससे मौके पर ही वृद्धा की मौत हो गई। वृद्ध गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया। खमरिया पुलिस के मुताबिक पिपरिया गांव में अनिल यादव के चौकीदार छेदीलाल (75) और रुकमणि बाई (65) पर कपिल यादव ने तलवार से वार किया। रुकमणि की मौत हो गई।

करते थे तकवारी
पुलिस ने छानबीन में पाया कि वृद्ध दम्पती मूलत: बरगी के झपनी गांव के रहने वाले हैं। उन्हें अनिल यादव के खेत में सिकमी मालिक सौरभ पटेल ने तकवारी पर रखा था। दम्पती खेत में झोपड़ी बनाकर रहते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी कपिल नशे का आदी है। उसे शक का कि वृद्ध दम्पती के जादूटोने की वजह से वह परेशान रहता है।

ऐसे हुई वारदात
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे दम्पती खेत में बनी टपरिया में थे। तभी कपिल तलवार लेकर पहुंचा और दम्पती पर वार कर दिया। मौके पर ग्रामीणों के पहुंचते ही कपिल भाग गया। आरोपी की धरपकड़ के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात संजय कुमार अग्रवाल, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी एमपी प्रजापति के निर्देशन में टीम गठित की गई है।