14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड की टॉप हीरोइन का फैशन ट्रेंड, टॉप-टीज के साथ वनपीस में फ्लोरल प्रिंट

टॉप-टीज के साथ वनपीस में फ्लोरल प्रिंट

2 min read
Google source verification
fashion.jpg

टॉप-टीज के साथ वनपीस में फ्लोरल प्रिंट

जबलपुर। मौसम का बदलता मिजाज ड्रेसिंग सेंस भी बदल देता है। शहर में धीरे-धीरे गर्मी के मौसम की दस्तक बढ़ रही है। ऐसे में सिटी गर्ल्स का फैशन भी धीरे-धीरे चेंज होने लगा है। यह सीजन जो पतझड़ का चल रहा है ऐसे में सिटी गर्ल्स को फ्लॉवर्स प्रिंट की ड्रेसेज सबसे ज्यादा पसंद आ रही है। गर्मी के आते ही डार्क कलर और हैवी कपड़े बंद हो जाते हैं, वहीं ड्रेस मैटेरियल और कलर का सलेक्शन भी चेंज हो जाता है। इसमें सॉलिड कॉटन के साथ , कॉटन मिक्स, सिल्क, शिफॉन, लिनन, जॉरजट व हैंडलूम और खादी से बने ड्रेसेज पसंद किए जा रहे हैं।

सीजन में बदलाव के बाद सिटी गर्ल्स को पसंद आ रहे फ्लावर प्रिंट डे्रसेज

IMAGE CREDIT: patrika

टॉप पर वाइट फ्लोरर
फ्लोरर प्रिंट के कलेक्शन में सिटी गर्ल्स को वाइट में प्रिंट डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद आ रहे हैं। सिटी गर्ल्स का कहना है कि सीजन में फ्लोरल प्रिंट काफी अट्रैक्ट करते हैं ऐसे में इनमें लाइट कलर्स के लिए वाइट को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही पीच, ऑफ वाइट के कलर्स के साथ भी फ्लोरल प्रिंट की डिमांड सिटी गर्ल्स में देखी जा रही है।

समर यानी फ्लोरल प्रिंट
सर्दियों के समय में हैवी स्वेट्र्स और जैकेट्स से लोगों को आजादी मिल चुकी हैं। इस बीच गर्ल्स सिर्फ इस बात से खुश हैं कि उन्हें अब न्यू-न्यू ड्रेसेज पहनने का मौका मिलेगा। ऐसे में समर सीजन के लिए वे पूरी तरह से फ्लोरल प्रिंट पर फोकस करने की तैयारी में नजर आ रही हैं और तरह-तरह के ड्रेसेज के कलेक्शन भी उनके द्वारा तैयार कर लिए गए हैं।

IMAGE CREDIT: patrika

बॉटम्स में इनोवेशन
इन दिनों बॉटम्स में सबसे ज्यादा इनोवेशन हो रहा है। ऐसे में इस सीजन में लॉन्ग स्कर्ट या पलाजो या फिर पलाजो पैंट के साथ ही फ्लोरल प्रिंट नजर आ रहा है। इन बॉटम्स को सिटी गल्र्स शॉर्ट कुर्ती, क्रॉप टॉप या फिर ऑफ शोल्डर टॉप के साथ कैरी कर रहीं हैं।

रिप्ट जींस का ट्रेंड
फ्लॉवरी टॉप के साथ इस सीजन में आइस ब्लू रिप्ड जींस का ट्रेंड एक बार फिर से नजर आ रहा है। इसके साथ ही वन पीस में भी वाइट फैब्रिक पर फ्लोवर प्रिंट सिटी गल्र्स को सबसे ज्यादा लुभाने का काम कर रहा है। इतना ही नहीं नियॉन फ्लोरल भी ट्रेंड इन में है। इंडियन लुक के लिए सिटी गल्स प्लेन सलवार कमीज के साथ फ्लोरल प्रिंट दुपट्टा कैरी कर रही हैं।