
hostel girls suffering from stomach pain
जबलपुर। किसी लडक़ी को उसके हॉस्टल में परेशान किया जा रहा है, तो किसी को उसके घर के सामने ही कपड़े फड़वाने पड़ रहे हैं। कोई तो पढ़ाईठ करने तक नहीं जा पा रही है। ये हाल जबलपुर की लड़कियों का है। ऐसा मानना है कि कई बार लड़कियों की सुंदरता और सादगी उनकी ही दुश्मन बन जाती है। वे शोहदों की नजर में आ जाती हैं। जिससे उनका जीना दुश्वार हो जाता है। ऐसे ही मामले जबलपुर में रोजाना सामने आ रहे हैं। इकतरफा प्यार में पागल शोहदे बेझिझक युवतियों व किशोरियों को परेशान कर रहे हैं। विरोध करने पर उनके कपड़े तक फाड़ देते हैं।
संचालिका को फोन लगा कर रहा था अश्लील बातें, दौड़ा कर दबोचा
मदन महल थानांतर्गत संचालित गल्र्स हॉस्टल के सामने खड़े होकर छात्राओं को इशारा कर रहे युवक को संचालिका ने आसपास के लोगों की मदद से दबोच लिया। इससे पहले युवक संचालिका को फोन लगाकर आपत्तिजनक बातें कर चुका था। पुलिस ने उसके खिलाफ छेड़छाड़, धमकी देने और फोन पर आपत्तिजनक बातें करने का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया।
पुलिस के अनुसार 45 वर्षीय संचालिका बुधवार देर रात बरियाघाट सागर निवासी दिनेश पटेल को लेकर थाने पहुंची। महिला ने बताया कि वह गल्र्स हॉस्टल चलाती है। रात साढ़े आठ बजे उसके मोबाइल पर दो अलग-अलग नम्बरों से कॉल आया। वह अश्लील बातें कर लडक़ी उपलब्ध कराने की डिमांड कर रहा था। उसे डांटा, तो कुछ देर बाद वह हॉस्टल के सामने खड़े होकर लड़कियों को अश्लील इशारे से बुलाने लगा।
यहां किशोरी हो गई परेशान
गोहलपुर में 17 वर्षीय किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह कोचिंग जाती है। तीन दिन से स्कूटी एमपी 20 एसए 9457 से एक व्यक्ति उसका पीछा कर रहा था। घर में बताया, तो बुधवार को उसके चाचा भी कोचिंग के लिए साथ-साथ निकले। दुर्गा मंदिर के पास उक्त व्यक्ति पहुंचा और उसे छेडऩे लगा। उसके चाचा पहुंचे तो वह भाग निकला। पुलिस ने छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज किया।
घर के सामने बैठी युवती के फाड़ डाले कपड़े
पुलिस का खौफ खत्म होने से आवारा तत्व बेलगाम हो गए हैं। उन्हें किसी का डर नहीं है। खासकर महिलाओं, युवतियों व किशोरियों से छेडख़ानी के मामलों में वे निडर होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मामला बेलबाग थाने का है।
बेलबाग थानांतर्गत रहने वाली 28 वर्षीय युवती रात 10 बजे के लगभग घर के सामने बैठी थी। तभी संजू सोनकर पहुंचा और छेड़छाड़ करने लगा। युवती चिल्लाई तो हाथ पकड़ कर खींचने लगा और पकड़े फाड़ दिए। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो वह भाग निकला। पुलिस ने आरोपी संजू को गिरफ्तार कर लिया है।
Published on:
21 Jun 2019 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
