8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मनपसंद बाइक और कार खरीदने का आज शुभ मुहूर्त, राहूकाल से बचें: पंचांग

मनपसंद बाइक और कार खरीदने का आज शुभ मुहूर्त, राहूकाल से बचें: पंचांग  

2 min read
Google source verification
car.png

buy a favorite bike and car Today

जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1441 , मु.मास : जमादि उल , अव्वल 13, अयन : दक्षिणायण, ऋतु : शिशिर ऋतुु , मास : पौष, पक्ष : शुक्ल पक्ष
तिथि - सूर्योदय से अर्धरात्रि 02.34 मि. तक रिक्ता संज्ञक चतुर्दशी तिथि रहेगी। पश्चात पूर्णा संज्ञक पूर्णिमा तिथि लगेगी। चतुर्दशी तिथि में भगवान देवदेवेश्वर की पूजा करके मनुष्य समस्त ऐश्वर्यों से समन्वित हो जाता है तथा प्रभूत धन से संपन्न हो जाता है। पूर्णिमा तिथि में जो भक्तिमान मनुष्य चंद्रमा की पूजा करता है। उसका संपूर्ण संसार पर अपना आधिपत्य हो जाता है और वह कभी नष्ट नहीं होता।
योग- सूर्योदय से सायं: 07.14 मि. तक ब्रह्म योग रहेगा पश्चात ऐन्द्र योग लगेगा। ब्रह्म योग के स्वामी अश्विनी कुमार माने जाते हैं। जबकि ऐन्द्र योग के स्वामी पित्तरदेव माने गए हैं।
विशिष्ट योग- ब्रह्म योग में समस्त कार्य की सफलता सुनिश्चित रहती है। जबकि, ऐन्द्र योग में कोई भी कार्य करने पर स्वयं सिद्ध हो जाता है। दोनों ही योग कार्य सम्पूर्ण करने वाले माने जाते हैं।
करण- सूर्योदय से दोप. 03.09 मि. तक गर नामक करण रहेगा, पश्चात वणिज नामक करण लगेगा। इसके पश्चात विष्टि नामक करण लगेगा।
नक्षत्र- सूर्योदय से दोप. 03.37 मि. तक मृदु मैत्र मृगशिरा नक्षत्र रहेगा, पश्चात तीक्ष्ण दारुण आद्र्रा नक्षत्र लगेगा। फसल की बुवाई, मढ़ाई, कटाई, हल चलाना, पौधरोपण जैसे कार्यों के लिए मृगशिरा नक्षत्र उपयुक्त होते हैं। अन्य सभी प्रकार के मंगल कार्यों के लिए आद्रा नक्षत्र निषिद्ध माने गए हैं। वहीं संन्यास, वानप्रस्थ, मुकदमेबाजी आदि कार्य आद्र्रा नक्षत्र में किए जा सकते हैं।

आज के मुहूर्त -अनुकूल समय में नए व्यावसायिक वाहनों की खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए - प्रात: 07.10 मि. से 08.30 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा। प्रात: 11.10 मि. से दोप. 01.51 मि. तक क्रमश: चंचल व लाभ के चौघडिय़ा रहेंगे एवं दोप. 04.31 मि. से सायं: 05.51 मि. तक शुभ का चौघडिय़ा रहेगा।
व्रतोत्सव- व्रत/पर्व - सायं: 07.53 मि. पर गुरु ग्रह पूर्व दिशा में उदय होंगे।
चंद्रमा - सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक चंद्रमा वायु तत्व की मिथुन राशि में रहेंगे।
भद्रा - अर्धरात्रि 02.34 मि. से प्रारंभ भद्रा का निवास स्वर्ग में रहेगा।
दिशाशूल- दक्षिण दिशा में। (अगर हो सके तो आज के दिन दक्षिण दिशा में यात्रा को टालना चाहिए)।
राहु काल - दोप. 01.51.17 से 03.11.28 तक राहु काल वेला रहेगी। अगर हो सके तो इस समय में शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
आज जन्म लिए बच्चे- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (का, की, कु, घ, ङ ) अक्षरों पर रख सकते हैं। आज दोप. 03.37 मि. तक जन्मे बच्चों का जन्म सोने के पाए में होगा, पश्चात चांदी के पाए में होगा। सूर्योदय से लेकर सम्पूर्ण दिवस पर्यन्त तक मिथुन राशि रहेगी। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से कोमल होंगे। सामान्यत: इनका भाग्योदय करीब 30 वर्ष की आयु में होगा। ऐसे जातक प्रत्येक कार्य चतुराई से करेंगे। इनकी संकल्पशक्ति प्रशंसनीय होगी। प्राय: कृषि के द्वारा धनार्जन करेंगे। थोड़ी अकड़ भी रहेगी। मिथुन राशि में जन्मे जातक को चपलता दिखाने से बचना चाहिए।