6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#accident : खेत में पलटी कार, गर्भवती महिला सहित पति और बेटी की मौत

#accident : खेत में पलटी कार, गर्भवती महिला सहित पति और बेटी की मौत  

less than 1 minute read
Google source verification
accident

accident

जबलपुर. राष्ट्रीय राजमार्ग पर भेड़ाघाट के ग्राम बंधा के पास बुधवार रात एक कार अनियंत्रित होकर 10 फीट नीचे खेत में पलट गई। हादसे में कार सवार गर्भवती महिला समेत उसके पति और चार साल की बेटी की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर भेड़ाघाट पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को मेडिकल अस्पताल की मरचुरी में रखवाया गया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

READ MORE - #Wildlife : तेंदुए के पेट में मिले घाव, पड़ गए कीड़े, उपचार जारी

भेड़ाघाट के बंधा के पास हादसा, गर्भवती थी महिला

पुलिस ने बताया कि बेलखेड़ा के ग्राम सुंदरादेही निवासी ओमप्रकाश लोधी (28) की गांव में ऑटो पाटर्स की दुकान थी। उनकी पत्नी सविता सात माह की गर्भवती थी। वे बुधवार को सविता और बेटी वेदिका के साथ इलाज के लिए कार एमपी 20 सीएच 7258 से जबलपुर आए थे। सविता की जांच कराने के बाद घर लौटते समय हादसा हुआ।

READ MORE- हाईप्रोफाइल सोसाइटी के मालिक ने बिजनेसमेन को पीटा, पुलिस समझौता कराने में लगी रही