9 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कृषि विवि के पूर्व कुलपति, रजिस्ट्रार के खिलाफ लोकायुक्त में दर्ज हुआ मामला

युवा क्रांति संगठन ने पत्रवार्ता में लगाए आरोप
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Mayank Kumar Sahu

•

Updated: 13 Feb 2024, 1:00 PM IST

jnkvv.jpg

veterinary students

जबलपुर. जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में धांधली को लेकर युवा क्रांति संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने पत्रवार्ता कर विवि के पूर्व कुलपति, रजिस्ट्रार पर पद का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में लोकायुक्त द्वारा संबंधितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। युवा क्रांति संगठन के प्रदेश सचिव देव झारिया, अनुराग तिवारी ने पत्रवार्ता में आरोप लगाते हुए कहा कि कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. पीके बिसेन और रजिस्ट्रार अशोक इंगले द्वारा पद का दुरुपयोग किया गया है। डॉ.बिसेन द्वारा अपनी पुत्र वधु डॉ. धारणा बिसेन को नियम विरुद्ध नियुक्ति करने की शिकायत संगठन के द्वारा की गई थी। इस मामले में लोकायुक्त कार्यालय ने अपराध को संज्ञान लेते हुये भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध क्र. 177/23 दर्ज कर लिया है जिसपर विवेचना जारी है। इस मामले में पूर्व कुलपति डॉ.बिसेन एवं रजिस्ट्रार इंगले को भी आरोपी बनाया गया है। उनकी मांग है कि मुख्य अभियुक्त डॉ. धारणा बिसेन के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर के जांच की जावे क्योंकि नियम विरूद्ध नियुक्ति का पता होने के बाद भी सहमति प्रदान की गई। लोकायुक्त महोदय के नाम ज्ञापन देकर मांग करेगी कि डॉ. धारणा बिसेन के विरुद्ध भी अपराध पंजीबद्ध की जावे। इसके साथ ही शहपुरा भिटौनी में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे मामले में विवि द्वारा जांच की अनुमति प्रदान की जाए। शिकायत पर कार्यवाही करते हुए तत्कालीन कलेक्टर टी. इलैया राजा ने मध्य प्रदेश शासन की 57 एकड़ भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर के भूमि खाली करायी थी । इसके लिए संगठन आंदोलन करेगा। पत्रवार्ता के दौरान अंकित पटैल, संतोष झारिया, पुष्पराज पांडे, दिनेश ठाकुर आदि उपिस्थत थे।