8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CBSE RESULTS 2024 : बाइक मैकेनिक की बेटी ने कर दिया कमाल, 12वीं में लाई 95.2 परसेंट

Success Story : सीबीएसई ने आज दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जबलपुर में मैकेनिक की बेटी ने कॉमर्स ग्रुप में 95.2 परसेंट लाकर कमाल कर दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
cbse results 2024

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सोमवार को रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। जबलपुर में बाइक मैकेनिक की बेटी ने 95.2% लाकर अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। कशिश थरेजा ने कॉमर्स सबजेक्ट में ये अंक हासिल किए हैं। वहीं सीबीएसई का रिजल्ट इस बार फिर बेटियों के नाम रहा है। कशिश थरेजा जबलपुर के सेंट गेब्रियल स्कूल की छात्रा हैं।

बाइक मैकनिक की बेटी ने कर दिया कमाल


कशिश थरेजा के पिता की बाइक रिपेयरिंग की दुकान है। मां हाउसवाइफ है। वहीं उसकी बड़ी बहन एम.काम कर रही है। कशिश जबलपुर के रांझी में स्थित सेंट गेब्रियल स्कूल की छात्रा है। आज सीबीएसई ने 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसमें कशिश ने कॉमर्स ग्रुप में 95.2 परसेंट आए हैं।


पास होने की जानकारी लगते ही पिता ने बंद कर दी दुकान


जैसे ही कशिश के पिता मनोज थरेजा को बेटी के अच्छे नंबरों से पास होने की खबर लगी। वैसे ही मनोज ने अपनी दुकान बंद कर दी और सीधा घर पर आ गए। इस पर पिता ने कहा कि आज खुशियों का दिन है, क्योंकि आज मेरी बेटी ने 12 वीं में 95 परसेंट हासिल किए हैं। साथ ही उनका कहना है कि दोनों बेटियों को पढ़ाने में बहुत मेहनत लगी है। इस मेहनत का सही परिणाम अब जाकर मिल रहा है।