7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सराफा व्यापारी और पुलिस के बीच झूमाझटकी, सीसीटीवी में कैद हुआ पूरा मामला, थाने में रात भर हंगामा- देखें वीडियो

- सराफा कारोबारी से चोरी के मामले में पूछताछ करने गई पुलिस, विवाद के बाद हंगामा-पुलिस पर अभद्रता का आरोप, कारोबारियों ने कोतवाली थाना घेरा  

less than 1 minute read
Google source verification
cctv video viral

cctv video viral

जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में सराफा कारोबारी से चोरी के प्रकरण में पूछताछ करने गई पुलिस के रवैये से क्षेत्र के कारोबारी सोमवार रात भडक़ गए। पुलिस पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए कारोबारियों ने हंगामा किया। पुलिस और कारोबारियों के बीच कहासुनी का मामला थाने तक पहुंच गया। कारोबारियों ने बाजार बंद करके थाने का घेराव किया। आरोप-प्रत्यारोप के बीच प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झूमाझपटी की स्थिति बनी। कारोबारियों के समर्थन में भाजपा और कांग्रेस नेता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अधिकारियों के मौके पर पहुचंने और समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

सूत्रों के अनुसार विजय नगर पुलिस चोरी के प्रकरण में दीक्षा ज्वेलर्स के संचालक से पूछताछ करने के लिए उसकी दुकान पहुंची। उसे अपने साथ थाने ले जाने का प्रयास किया, तो पुलिस से कहासुनी हुई। आसपास के सराफा कारोबारी उसे थाने ले जाने का विरोध करने लगे। विवाद की सूचना पर पर कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया और भाजपा नेता प्रभात साहू सहित दोनों राजनीतिक पार्टियों के कई नेता पहुंच गए।
इधर, सर्राफा एसोसिएशन व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजा सराफ ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पुलिस किस तरह से व्यापारी की दुकान में घुसी। उसे जबरदस्ती ले जाने का प्रयास कर रही थी। यह गलत तरीका है।

सराफा एसोसिएशन के महामंत्री अनूप अग्रवाल के अनुसार दीक्षा ज्वेलर्स के संचालक श्रेयांश जैन के साथ विजय नगर थाना की पुलिस ने अभद्रता की। एसोसिएशन ने अभद्रता करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के निलम्बन की मांग की।