यह योग 3 राशि वालों के लिए धन संपदा और वैभव लेकर आ रहा है
जबलपुर। नव संवत्सर 2075 चैत्र नवरात्र 25 मार्च से 18 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इस बार 8 दिनों की नवरात्रि होगी। क्योंकि अष्टमी नवमी तिथि एक साथ हो रही है इसलिए यह 8 दिन की होंगी। वही 25 मार्च रामनवमी के दिन विशेष संयोग बनता नजर आ रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार यह योग ? 3 राशि वालों के लिए धन संपदा और वैभव लेकर आ रहा है।
ज्योतिषाचार्य सचिन देव महाराज के अनुसार 18 मार्च से 25 मार्च तक नवरात्र होंगे। इसमें राम नवमी और अष्टमी 25 मार्च को मनाई जाएगी। राम नवमी के दिन एक विशेष संयोग बन रहा है। जिससे मां लक्ष्मी की कृपा मिथुन राशि पर बन रही है। इनके लिए आने वाला समय बहुत शुभ होगा। साथ ही तरक्की के कई द्वार खुलेंगे। परिवार और मित्रता में खुशखबरी मिलेगी लेकिन इनके गुस्से से सारे काम बिगड़ सकते हैं। इसलिए धैर्य रखते हुए कोई भी फैसला लें। लाभ के योग हैं इसे नुकसान में परिवर्तित होने से बचाएं। इसके अलावा इन्हें जीवनसाथी का सहयोग भी भरपूर मिलेगा।
ये भी पढ़ें -
चैत्र नवरात्रि 2018: घोड़े पर सवार होकर आ रहीं मां दुर्गा, आठ दिन रहेंगी भक्तों के घर - देखें तिथियां
चैत्र नवरात्रि 2018: इस खास मंत्र से सिद्ध हो जाएंगी नौ देवियां, इस नवरात्रि करें जाप
हनुमान जयंती 2018 : जानें हनुमान जयंती का विशेष मुहूर्त समय और पूजा विधि
वृश्चिक राशि जीवन में बहुत बड़े परिवर्तन आने वाले हैं। यह परिवार के साथ समय बिताएंगे तो उन पर मां दुर्गा के साथ महालक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। सुख समृद्धि का आगमन होगा और धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। जो कि परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। भगवान राम की विशेष कृपा रहेगी। जो लोग नौकरी तलाश रहे उन्हें नौकरी मिलने की पूर्ण संभावना नजर आ रही है।
मीन राशि वालों के लिए बदलाव देखने मिलेगा। रामनवमी पर जीवन में खास परिवर्तन देखने मिलेंगे। लाभप्रद व दूरगामी परिणामों के शहर सहित लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे। जिससे समाज में इनका मान सम्मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महालक्ष्मी लंबे समय तक मेहरबान रहेंगे। अन्य राशि वालों के लिए भी यह नवरात्रि शुभ और मंगलकारी होने वाली है। जिन्हें कष्टों और समस्याओं से परेशानी है वह अपनी ज्योतिषाचार्य से संपर्क कर सकते हैं।