
todays panchang,Panchang,Aaj ka panchang,
जबलपुर। शुभ विक्रम संवत् : 2075, संवत्सर का नाम : विरोधकृत्, शाके संवत् : 1940, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: ज: उस्मानी: 1, अयन : उत्तरायण, ऋतु : शिशिर, मास : माघ, पक्ष : शुक्ल, तिथि- जया तिथि तृतीया दिवस रात्रि पर्यंत तक रहेगी, तृतीया तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य संपन्न किये जा सकते हैं। इस तिथि में गायन, वादन, अन्नप्रासन, पुंसवन, चित्रकला, संगीत, वास्तु तथा धन के स्वामी कुबेर का पूजन करना परम कल्याणकारी माना जाता है, वहीं रिक्ता तिथि में मांगलिक कार्य निशिद्ध माने जाते हंै।
योग- प्रात: 9.18 तक परिधि उपरांत शिव योग रहेगा, दोनों ही नैसर्गिक योग शुभ तथा सुखद रहेंगे।
विशिष्ट योग- जया तिथि के साथ शिव योग सभी प्रकार के शुभ कार्य हेतु उत्तम है। विशेष कार्यों का संपादन शुभ रहेगा।
करण- सूर्योदय काल से गर उपरांत वणिज तदनंतर विष्टि करण का प्रवेश होगा। करण गणना शुभ रहेगी।
नक्षत्र- चरसंज्ञक अधोमुख नक्षत्र शतभिषा प्रात: 10.8 तक उपरांत उग्रसंज्ञक ऊध्र्वमुख नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद रहेगा। शतभिषा नक्षत्र प्रतिष्ठा, कारीगरी, वास्तु पूजन, गृहशांति जैसे कार्य हेतु शुभ माना जाता है, वहीं पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में शिक्षा, कारीगरी, शिल्पविद्या, उपनयन, जलयंत्र निर्माण जैसे कार्य शुभ तथा सुखद माने जाते हैं।
शुभ मुहूर्त- आज ,विद्यारंभ,उपनयन, वेद पाठन, विवाह, वरकन्यावरण, क्रय विक्रय, धान्यछेदन, नामकरण, जलाशयारंभ, खनिज संपदा हेतु दिवस शुभ तथा मंगलकारी है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए - आज प्रात: 6.00 से 7.30 शुभ दोपहर 10.30 से 3.00 चर, लाभ, अमृत तथा रात्रि 6.00 से 9.00 चर, अमृत की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी है।
व्रतोत्सव- आज : माघ मास की तृतीया तिथि के दिन भगवान श्री विष्णु का पूजन करना परम कल्याणकारी माना जाता है।
चन्द्रमा : रात्रि 5.51 तक कुम्भ राशि में उपरांत गुरु प्रधान राशि मीन राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के मकर राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित है। सूर्य का धनिष्ठा नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहता है। इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास पश्चिम दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: दोपहर 1.30.00 बजे से 3.00.00 बजे तक । (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज जन्मे बालकों का नामाक्षर से,सो,दा,दी अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि कुम्भ होगी, राशि स्वामी शनि तथा ताम्र्रपाद पाया में जन्म माना जायेगा कुम्भ राशि के जातक प्राय: सुंदर, मननशील, आध्यात्मिक, सरल, विनोदी स्वभाव, सुधारवादी, दार्शनिक, लोकप्रिय, कलाप्रेमी तथा व्यापार की कला में अत्यंत निपुण होते हैं। जीवन में ेसकारात्मकता का प्रभाव रहता है।
Published on:
07 Feb 2019 09:38 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
