
christmas cake christmas cake recipe in hindi
जबलपुर। क्रिसमस में केक का विशेष महत्व होता है। केक काटकर प्रभु यीशु के जन्म की खुशियां बांटी जाती हैं। क्रिश्चियन कम्युनिटी में प्लम केक का विशेष महत्व होता है, लेकिन जब बात सेलिब्रेशन की आती है तो केवल प्लम केक ही काफी नहीं, फिर तरह-तरह के केक लाए जाते हैं। इसी बात को ध्यान रखते हुए शहर के तमाम केक पार्लर्स में नए तरीके के केक डिजाइन किए गए हैं।
news facts- प्रभु यीशु के जन्म पर शहर में स्पेशल केक किए जा रहे तैयार
क्रिसमस ट्री सजाएं और अब मजे से खाएं भी
क्रिसमस को ध्यान रखते हुए विशेष सेंटा क्लॉस केक, क्रिसमस ट्री केक, सेंटा क्लॉस कपकेक समेत अन्य केक की वैरायटी तैयार की गई है, जिसे देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। कलर की बात करें तो इन केक में रेड, वाइट और ग्रीन कलर का बहुतायत में इस्तेमाल किया गया है, क्योंकि सेंटा के लिए वाइट और रेड, क्रिसमस ट्री के लिए ग्रीन कलर इस्तेमाल होता है। इन्हीं रंगों को देखते हुए इन तीन कलर्स में नए तरीके के केक डिजाइन किए गए हैं।
शहर के आर्टिस्ट कर रहे तैयार
एक केक पार्लर की संचालक शनाया केसवानी ने बताया कि केक
आर्टिस्ट तरह-तरह की केक बना रहे हैं। क्रिसमस को देखते हुए विशेष तौर पर क्रिसमस केक तैयार किए गए हैं। उनके अलावा क्रिसमस ट्री, सैंटा क्लॉस, स्टार्स, बॉल्स, क्रिसमस कप केक बनाए गए हैं, जो कि लोगों द्वारा काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसके साथ ही केक से क्रिसमस हट भी तैयार की गई है। इसे देखते ही लोगों के मुंह में पानी आ रहा है।
रस मलाई से लेकर ब्लू बेरी केक
- क्रिसमस कपकेक
- ब्राउनी
- रसमलाई फ्लेवर
- रसभरी फ्लेवर
- ब्लूबेरी
- बर्गर शेप में केक
- ओरियो फ्लेवर
- स्विस रोल रोल केक
- बटरस्कॉच
- लीची फ्लेवर
- गुआवा फ्लेवर
ऑर्डर पर होंगे तैयार
एक केक पार्लर के संचालक सौरभ लांबा ने बताया कि जैसे-जैसे क्रिसमस के दिन नजदीक जा रहे हैं, वैसे-वैसे ही केक के ऑर्डर आने शुरू हो चुके हैं। क्रिसमस के लिए अब केवल प्लम केक ही नहीं, बल्कि रोल केक, सेंटा केक, ओरियो केक, स्विस रोल, बटरस्कॉच, रस भरी जैसे फ्लेवर में भी की पसंद किए जा रहे हैं।
Published on:
17 Dec 2018 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
