11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

viral video news: गुड़ी महाराज गुंडे के पहले हाथ पैर तोड़े, फिर पुलिस ने निकाला बीच बाजार जुलूस

ऑटो चालक की बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो हुआ था वायरलसोशल मीडिया पर पुलिस और राजनैतिक दलों को लोगों ने किया ट्रोल

4 min read
Google source verification
don.jpg

City Don gudi maharaj Julus

जबलपुर। एक छोटी सी बात पर ऑटो चालक को बेरहमी से मारने वाले गुंडे गुड़ी महाराज को पुलिस ने आखिरकार गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर ही लिया। पुलिस ने उसकी जमकर ठुकाई की और अकड़ कर चलने वाले गुंडे को भीगी बिल्ली सा बना दिया। हाथ पैर तोडऩे के बाद गुड़ी महाराज का शाही जुलूस बीच बाजार निकाला गया। जहां वह कहता नजर आया कि...अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है... इसके बाद लोगों ने भी पुलिस की सराहना करते हुए आगे भी अपराधियों को ऐसे ही लज्जित करने की बात कही।

उल्लेखनीय है कि कुछ पहले एक ऑटो चालक द्वारा दो युवतियों की गाड़ी को टक्कर मार दी गई थी। जिसके बाद वहां कार और बाईक से चाल युवक पहुंचे जिनका मुखिया गुड़ी महाराज था। उसने ऑटो चालक को बीच रास्ते अधमरा होने तक मारा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने आनन फानन में उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला था। जिस लोगों ने जबलपुर पुलिस को ट्रोल करते हुए मुख्य आरोपी को बचाने का आरोप लगाया। गुरुवार को देर रात पुलिस ने गुड़ी महाराज को गिरफ्तार कर लिया। सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेसवार्ता में गुड़ी महाराज को मीडिया के सामने पेश किया गया। साथ ही उसका जुलूस भी निकाला गया।

दिनदहाडे बर्बरता पूर्वक अमानवीय तरीके से गुण्डागर्दी कर एक्सीडेंट की घटना को लेकर आटो चालक के साथ मारपीट करने वाला मुख्य आरोपी अभिषेक दुबे उर्फ गुड़ी गिरफ्तार


पकड़ा गया मुख्य आरोपी
1- अभिषेक दुबे उर्फ गुड़ी पिता स्व. कैलाशचंद्र दुबे उम्र 40 वर्ष निवासी नेता कालोनी थाना आधारताल
( अपराध हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, आम्र्स एक्ट, अवैध रूप से शराब बिकवाना तथा जुआ एवं सट्टा खिलवाना, मारपीट आदि के 14 अपराध पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन हैं )

पूर्व में 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार आरोपी
1- अक्षय शिवहरे पिता नरेश शिवहरे उम्र 21 वर्ष निवासी साई विहार कालोनी सुहागी अधारताल
2- मनोज दुबे पिता बालेन्द्र कुमार दुबे उम्र 28 वर्ष निवासी लालमाटी घमापुर

फरार आरोपी 1- चंदन सिंह पिता बलवंत सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी जय प्रकाश नगर अधारताल
जप्ती- घटना में प्रयुक्त लाल रंग की स्विफ्ट कार एवं बुलेट मोटर सायकल

घटना का विवरणः दिनांक 11.10.2020 को शाम करीब 4.30 बजे एक्टिवा में सवार जा रहीं दो बहनों को शोभापुर ब्रिज के पास एक आटो जिसमें लोहे की सेंटिंग प्लेट रखी हुई थी के चालक अजीत विश्वकर्मा द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्टिवा गाड़ी में टक्कर मार दी जिससे एक्टिवा में सवार दोनों बहनें गिर पड़ी छोटी बहन को चोट आ गई जिस पर बड़ी बहन द्वारा आटो चालक के द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मारने की रिपोर्ट करने पर थाना आधारताल में अपराध क्रंमांक 970/2020 धारा 279,337 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।
वहीं दूसरी ओर आटो चालक अजीत विश्वर्मा ने स्वयं के साथ हुई मारपीट के सम्बंध में परिजनो के साथ थाना अधारताल में रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसके आटो से एक्सीडेंट हो जाने पर लड़कियाॅ घायल हो गई थीं जिस पर चंदन सिंह , अभिषेक उर्फ गुडी , मनोज दुबे तथा अक्षय शिवहरे के द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए बेरहमी से मारपीट की गई है जिसकी रिपोर्ट पर थाना आधारताल में धारा 294,323,307,506,34 भादवि का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

इसी बीच घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो जाने के कारण आरोपी अपने घरों से फरार हो गए। उक्त घटित हुई घटना की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुुगुणा द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आदेश दिया गया था। पुलिस टीम ने आरोपी चंदन सिंह एवं अभिषेक दुबे तथा अन्य साथियो की तलाश करते हुये चदन सिंह तथा अभिषेक दुबे के अन्य 2 साथी अक्षय शिवहरे, निवासी सुहागी एवं मनोज दुबे निवासी लालमाटी को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं प्रकरण के मुख्य आरोपी अभिषेक दुबे उर्फ गुड़ी एवं चंदन सिंह अपने घरों पर नहीं मिले जिनकी तलाश हेतु सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी गई । प्रकरण के मुख्य आरोपी अभिषेक दुबे उर्फ गुडी पिता कैलाशचंद दुबे उम्र 40 वर्ष निवासी नेता कालोनी अधारताल एवं चंदन सिंह पिता बलवंत सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी जय प्रकाश नगर अधारताल घटना वक्त से लगातार फरार थे जिनकी सूचना देने व गिरफ्तारी में सहायता करने पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुुगुणा द्वारा 10,000-10,000/-(दस-दस हजार रूपये) का ईनाम उद्घोषित किया गया।

मुखबिरों से मिल रही लगातार सूचना के आधार पर गाजियाबाद के पास एक लाल रंग की स्विफ्ट कार जिसमें अभिषेक उर्फ गुडी बैठा था ,जो नेपाल बार्डर क्रास करने की तैयारी मे था को पकड़ा गया, जिसे हिरासत मेें लेते हुए थाना आधारताल जिला जबलपुर लाया गया एवं प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 16.10.2020 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है फरार साथी चंदन सिंह की सरगर्मी से तलाश की जा रही है जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जायेगा।