
cm shivraj singh chauhan meet sadhvi gyaneshwari didi virat hospice
जबलपुर। शहर के संतों व मुनियों की अपनी एक अलग ही पहचान है। उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा सब जगह होती है। ऐसी ही एक साध्वी हैं दीदी ज्ञानेश्वरी। जिन्होंने उन रोगियों की सेवा करने का बीड़ा उठाया है, अक्सर जिनके परिजन भी उन्हें त्याग देते हैं। वे जिस बीमारी से पीडि़त होते हैं, उसका नाम लेने तक से लोग घबराते हैं। इसी सेवा भाव की चर्चा सुनकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह उस साध्वी के दर्शन करने पहुंच गए। मुख्यमंत्री ने न केवल साध्वी के कार्यों को देखा, बल्कि वे इतने अभिभूत हो गए कि साध्वी की सेवा को बारंबार नमन भी किया। इस दौरान उन्होंने उन बच्चों से भी मुलाकात की जो साध्वी के सान्निध्य में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन बच्चों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित भी किया।
साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी द्वारा संचालित विराट हॉस्पिस में कैंसर पीडि़तों की सेवा का कार्य किया जाता है। इस कार्य की प्रशंसा सुनकर जबलपुर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह शनिवार सुबह सुबह साध्वी की सेवा को देखने पहुंच गए। बिना प्रोटोकॉल के उनका यह भ्रमण था। लम्हेटाघाट स्थित विराट हॉस्पिस पहुंचकर उन्होंने कैंसर के लाइलाज मरीजों से भी मुलाकात की। कई मरीजों ने मुख्यमंत्री को गुलाब के फूल देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी के प्रकल्प और सेवा में जुटे अन्य गणमान्य लोगों से भी मुलाकात की। शिवराज सिंह ने कैंसर पीडि़तों की सेवा को देखते हुए साध्वी ज्ञानेश्वरी को यथासंभव मदद का आश्वासन भी दिया।
बच्चों को किया सम्मानित
साध्वी दीदी ज्ञानेश्वरी और साध्वी मैत्रेयी दीदी के सान्निध्य में संचाहित ब्रह्मषि बावरा नर्मदा विद्यापीठ ग्वारीघाट के बच्चों ने भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से मुलाकात की। उन्हें बताया गया कि स्कूल में सभी गरीब तबके के बच्चे पढऩे आते हैं। जो कि बहुत ही होनहार और काबिल हैं। मुख्यमंत्री ने जब उनसे शिक्षा के बारे में पूछा तो बच्चों ने फटाफट जवाब भी दिए। इसके बाद स्कूल में टॉप करने वाले बच्चों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित भी किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहर के समाजसेवी मौजूद थे।
Published on:
30 Jun 2018 10:10 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
