जबलपुर. मध्यप्रदेश में 16 जनवरी से शुरु होने जा रहे कोरोना वैक्सीन को लेकर बन रही भ्रम की स्थिति को देखते हुए जबलपुर सीएमएचओ (CMHO) डॉ. रत्नेश कुरारिया ने कहा है कि वो कोरोना वैक्सीन का पहला टीका खुद लगवाएंगे। मंगलवार को सीएमएचओ ने वैक्सीनेशन को लेकर अधिकारियों से चर्चा की और इस दौरान ये भी कहा कि दूसरे जिलों के सीएमएचओ भी पहला टीका खुद ही लगवाएं जिससे कि जनता में किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति न बने।