22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर में सीएनजी से दौड़ने लगे वाहन, दो जगह रिफिलिंग शुरू

15 पेट्रोल पंप पर जल्द मिलेगी सुविधा, अब चार प्रकार के ईंधन उपलब्ध

2 min read
Google source verification
photo_2023-11-14_16-56-00.jpg

जबलपुर. शहर में चार पहिया वाहन पर्यावरण के अनुकूल ईंधन सीएनजी से दौड़ेंगे। कटनी-जबलपुर और नागपुर-जबलपुर हाईवे पर दो पेट्रोल पम्पों पर इसकी रीफिलिंग शुरू हो गई है। जल्द शहर में 15 और पंप में यह मिलेगी। शहर में अभी पारंपरिक ईंधन से गाडि़यां चलती हैं। सीएनजी पेट्रोल और डीजल से सस्ती और सुरक्षित है।

जिले में सीएनजी उपलब्ध कराने के लिए लंबे समय से कवायद चल रही थी। इसे भविष्य का ईंधन भी कहा जाता है। देश के महानगरों में बस भी सीएनजी से चल रही हैं। जबलपुर में अलग-अलग स्थानों पर संचालित पेट्रोल पंप में इसके प्लांट लगाए गए हैं। वहीं से इनका वितरण किया जाएगा। धीरे-धीरे जिले के सभी पेट्रोल पंप में यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इससे लोगों को यह ईंधन आसानी से मिल सकेगा।

ओएफके एस्टेट में बना स्टेशन

जबलपुर में अभी रीफिलिंग स्टेशन अंधुआ बायपास और रिछाई मोड़ के पास िस्थत पेट्रोल पंप में लगाया गया है। इन मार्गों पर इसे लगाने का एक मकसद यह है कि नागपुर-जबलपुर और जबलपुर कटनी हाईवे पर प्रदेश के साथ ही दूसरे प्रदेशों से आने वाली कार को ईंधन आसानी से मिल सकेगा। आयुध निर्माणी खमरिया के वेस्टलैंड में पंप में सिस्टम बन चुका है। इसके इसी माह शुरू होने की संभावना है।

अब होंगे चार विकल्प

अभी वाहन चालकों के पास ईंधन के रूप में पेट्रोल और डीजल सबसे बड़ा माध्यम है। एलपीजी एक विकल्प के तौर पर उनके पास है। इसके लिए तीन फिलिंग स्टेशन जबलपुर में बने हुए हैं। तीसरा विकल्प इलेक्ट्रिक का है। इस तरह के वाहनों में शक्तिशाली बैटरी होती है। इसे चार्ज करने के लिए चार्जिंग प्वाइंट शहर में अलग-अलग जगहों पर लगे हैं। अब चौथा माध्यम सीएनजी हो गया है। अब कार भी सीएनजी मॉडल की आ रही हैं। बस भी इस ग्रीन एनर्जी से चलती हैं। शहर में सीएनजी मेघा सिटी गैस के माध्यम से इसका वितरण किया जा रहा है। कंपनी के नरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जबलपुर में दो पेट्रोल पंप पर वितरण शुरू कर दिया गया है। जल्द शहर में दूसरे पंप पर इसकी सुविधा ग्राहकों को मिल सकेगी।