CNG : शहर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने नगर निगम कठौंदा में बायो सीएनजी प्लांट लगाएगा। पीपीपी मोड पर प्लांट की स्थापना के लिए गेल और ओएनजीसी से चर्चा की जा रही है। केन्द्र सरकार पहले ही इसकी स्थापना के लिए सहमति दे चुकी है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में नगर में एक बायो सीएनजी प्लांट और, वेस्ट टू एनर्जी प्लांट संचालित हैं। इसके अलावा सोलर एनर्जी प्लांट की स्थापना के लिए झाबुआ, मुरैना सहित अन्य स्थान पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए डीपीआर तैयार करने टेंडर प्रक्रिया कर ली गई है। निगम का लक्ष्य है कि सालाना बिजली बिल में खर्च हो रहे करोड़ों की राशि की बचत की जा सके।