23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लड़कियां छेड़ी, पुलिस से भागे, फिल्मी अंदाज में बाइक दौड़ाई, लेकिन…

चार ऐसे युवकों को पुलिस ने दबोच लिया जो अपने मजे के लिए लड़कियों से छेडख़ानी कर रहे थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Abha Sen

•

Updated: 18 Jan 2017, 1:51 PM IST

red code

red code

जबलपुर। कोड रेड की टीम लगातार सक्रिय है। इसी के चलते आज चार ऐसे युवकों को पुलिस ने दबोच लिया जो अपने मजे के लिए लड़कियों से छेडख़ानी कर रहे थे। इनमें से दो युवकों ने फिल्मी अंदाज में पुलिस को देखकर सरपट बाइक दौड़ायी लेकिन हीरो बनी पुलिस ने विलेन बने युवकों को आखिर दबोच ही लिया।

बाइक छोड़कर भागे
जानकारी के अनुसार कोड रेड टीम के प्रभारी अनुराग पंचेश्वर ने बताया कि धनवंतरी नगर शुभम सोनी और बेल खेड़ा निवासी अवधेश अहिवासी रिश्तेदार है दोनों बाइक पर सवार होकर सिविक सेंटर पहुंचे दोनों युवक समदडिय़ा मॉल के पास खड़े होकर युवतियों से छेडख़ानी कर रह थे। टीम वहां से गुजरी तो युवकों पर उनकी नजर पड़ गई।

टीम युवकों के पास पहुंची तो दोनों ने तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए। वहां से भागने का प्रयास किया। फिल्मी स्टाइल में कोड रेड टीम ने भी युवकों का पीछा किया युवकों की गाड़ी जैसे ही टीम ने रोकी तो वे गाड़ी छोड़कर भागने लगे। टीम के जवान भी युवकों के पीछे भागे और उन्हें थोड़ी ही दूर पर दबोच लिया गया।

इसी प्रकार कोड रेड की टीम नेभंवरताल के पास से दो युवकों को पकड़ा। ये स्कूल के पास लड़कियों को निहारने पहुंचे थे। इन्हें पकडऩे के बाद कोड रेड की टीम ने स्कूली छात्राओं को कोड रेड की पूरी जानकारी देकर बताया कि उनकी मदद के लिए तत्काल ही टीम पहुंचेगी।