28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जौनपुर में ‘वीरू’ वाला सीन, शादी की मांग को लेकर युवती चढ़ी हाईटेंशन पोल पर, पहले भी प्रेमी संग हो चुकी है फरार

जौनपुर के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी एक युवती हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गई। फिलहाल, पुलिस उसे नीचे उतारकर कोतवाली ले गई है....
less than 1 minute read
Google source verification

Pc-patrika

जौनपुर: शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी से शादी करने की मांग को लेकर प्रेमिका हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गई और ड्रामा करने लगी। घटना की जानकारी होने के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग मौके पर पहुंचे और युवती को समझाने बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस भी पहुंची और घंटे भर समझने के बाद युवती को नीचे उतारकर अपने साथ कोतवाली ले गई।

आजमगढ़ के लड़के से था प्रेम सम्बन्ध

जानकारी के मुताबिक, शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के नटौली गांव की एक युवती का आजमगढ़ जिले के दीदारगंज के नादौन गांव के एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को जानकारी होने के बाद उन्होंने इसका विरोध किया और दोनों को अलग कर दिया। अलग किए जाने के बाद कुछ माह पूर्व युवती अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई कही चली गई।

प्रेमी जमानत पर जेल से आया है बाहर

घर से भागने की घटना के बाद युवती के परिजनों ने मुकदमा लिखवाया, इसके बाद प्रेमी को जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि प्रेमी हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा है, जिसकी जानकारी होने के बाद प्रेमिका उससे शादी की जिद पर अड़ गई और हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ गई।

पुलिस युवती को ले गई कोतवाली

पुलिस ने बताया है कि युवती को शाहगंज कोतवाली लाकर उससे पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही युवती के परिजनों को भी थाने पर बुलाया गया है। पुलिस के मुताबिक, लड़के पक्ष के लोगों को भी थाने बुलाया जाएगा और दोनों पक्ष को समझने की कोशिश की जाएगी। पुलिस ने बताया कि प्रेमी प्रेमिका दोनों ही अलग-अलग समुदाय से आते हैं, जिसको लेकर परिवार ने दोनों को अलग कर दिया था।

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग