7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

cold wave alert : शीतलहर से कांपा शहर, पारा @6.2 डिग्री पर आया

गुरुवार रात गलन वाली सर्दी से लोग कांप उठे। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम था। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़त हुई। यह 25.86 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य था।

2 min read
Google source verification
cold weather

cold wave alert : शहर सहित जबलपुर सभाग के जिलों में तापमान तेजी से गिरा है। गुरुवार को भी शहर में शीतलहर चली। इससे रात का पारा 6.2 डिग्री दर्ज हुआ। शीतलहर के चलते लोग ठिठुर गए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ेगी। पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी भारत में बर्फबारी की वजह से सर्द हवा चल रही है। तीन-चार दिन तक मौसम ऐसा ही रह सकता है। गुरुवार रात गलन वाली सर्दी से लोग कांप उठे। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम था। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़त हुई। यह 25.86 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य था।

cold wave alert : यह है शीतलहर, तीन-चार दिन ऐसा ही रह सकता है मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शीतल दिन तब होता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम हो। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो। तीव्र शीतल दिन तब होता है, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री कम हो। शीतलहर तब चलती है, जब रात का तापमान 10 डिग्री से कम हो और सामान्य से पांच डिग्री कम हो जाए। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिन तक तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जाएगी।वर्तमान में उत्तर प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र है। हवा का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी होने से अगले 24 घंटों में तापमान में काफी गिरावट होने के आसार हैं।

cold wave alert : सर्द हवा कर रही परेशान

पिछले तीन-चार दिनों से प्रदेश में कई जगह कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। दिन में धूप तो निकल रही है, लेकिन ठंडी हवा से सर्दी में कमी नहीं आई। गुरुवार दोपहर बाद हवा में ठंडक थोड़ी कम हुई, जिससे लोगों को मामूली राहत मिली। गुरुवार को पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री, रायसेन में 4.4 डिग्री और राजगढ़ में 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा।