17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

cold wave day : शीतलहर व कोल्ड-डे के आसार, शीतलहर की चेतावनी

मौसम विभाग ने पहाड़ियों से आने वाली बर्फीली हवा के बीच प्रदेश के कई शहरों में 3-4 दिन कंपकंपाने वाली ठंड का अलर्ट जारी किया है। साल के पहले दिन शीतलहर की चेतावनी भी जारी की गई है।

2 min read
Google source verification
cold wave day

cold wave day

cold wave day : प्रदेश में उत्तरी हवा की दस्तक शुरू हो चुकी है। साल के आखिरी दिन कई जगह घने कोहरे का असर था। मौसम विभाग ने नए साल की शुरुआत भी घने कोहरे और सर्द बर्फीली हवा के साथ हुई है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि नए साल की सुबह 19 जगह कोहरा, 7 स्थानों पर शीतलहर व कोल्ड-डे के हालात बनने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पहाड़ियों से आने वाली बर्फीली हवा के बीच प्रदेश के कई शहरों में 3-4 दिन कंपकंपाने वाली ठंड का अलर्ट जारी किया है। साल के पहले दिन शीतलहर की चेतावनी भी जारी की गई है।

cold wave day : दिनभर बादलों की आवाजाही

शहर में गत दिवस हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया है। ठंड ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। मंगलवार को सुबह जबलपुर सहित संभाग के कई जिलों में कोहरे का असर रहा। जबलपुर में विजिबिलिटी 20-25 मीटर ही रह गई।कोहरे की चादर के बीच साल के आखिरी दिन दोपहर तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। इससे तापमान में गिरावट देखी गई। जबलपुर में कोल्ड डे की स्थिति रही। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रहा। मौसम विभाग की माने तो नए साल की शुरुआत में जबलपुर सहित संभाग के जिलों में जोरदार ठंड पड़ेगी। एक जनवरी को भी जबलपुर में कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर चलने के आसार हैं।

cold wave day : उत्तरी भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर

दिन में पारा सामान्य से 5 डिग्री कम: बादल छंटने की वजह से मंगलवार को भी तापमान में गिरावट हुई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस था। यह मंगलवार को चार डिग्री गिरकर 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1 डिग्री कम था। सर्द उतरी हवा से दिन के अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट हुई । यह 21.7 डिग्री से लुढ़क कर 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5 डिग्री कम था। बुधवार को भी दिन व रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो गया है। अगले 3-4 दिन तक रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होगी।