
कांग्रेस फ्लैग
जबलपुर. कांग्रेस ने पुलिस पर अवैध वसूली और आमजन से बदसलूकी का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनों ने इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर को ज्ञापन भी सौंपा। इस पर सीएससी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संजीवनी नगर थाना पुलिस पर आमजन के साथ बदसलूकी और अवैध वसूली का आरोप लगाया है। इस संबंध में पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष सचिन बाजपेयी का कहना है कि कोरोना के खतरे के मद्देनजर रविवार को पूर्णत: लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान जो भी नियम का उल्लंघन करे, उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन इसकी आड़ में पुलिस मनमानी नहीं कर सकती। संजीवनी नगर थाना पुलिस ऐसा ही कर रही है। वह आमजन व दुकानदारों को पकड़ने के बाद घंटों थाने में बैठाए रखती है, जो पुलिस की मांग पूरी करने में सक्षम होता है, उसे जल्दी छोड़ दिया जाता है। उसके खिलाफ कार्रवाई भी नहीं होती। इसके विपरीत जो लोग देने में अक्षम होते हैं, उनके खिलाफ केस बना लिया जाता है।
कांग्रेस नेता का आरोप है कि चैकिंग प्वाइंट पर खड़े पुलिस वाले मास्क के नाम पर अवैध उगाही में मशगूल रहते हैं। बदसलूकी तक करते हैं। कई दुकानें रात में देर तक खुलती हैं, लेकिन पुलिस से सेटिंग के चलते उन पर कार्रवाई नहीं होती, जबकि ठेले वाले गरीबों को मारा जाता है। यह सौतेला व्यवहार क्यों?
इस संबंध में सचिन के साथ सलिल चौकसे, विवेक जैन, श्रेष्ठ ठाकुर, सादाब मंसूरी, नितिन सिंह, सुधीर विश्वकर्मा व जोगेश कोरी ने सीएसपी से कठोर कार्रवाई की मांग की है।
Published on:
03 Apr 2021 11:14 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
