6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#congress : प्रियंका गांधी के जबलपुर में रोड शो और महिला मार्च पर संशय, अब ये कार्यक्रम होंगे

प्रियंका गांधी के जबलपुर में रोड शो और महिला मार्च पर संशय, अब ये कार्यक्रम होंगे  

less than 1 minute read
Google source verification
Priyanka Gandhi Bastar Visit

बस्तर आ रहीं प्रियंका गांधी

जबलपुर. कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के 12 जून के जबलपुर दौरे को लेकर कांग्रेस उत्साहित है। जनसभा में महाकोशल से 50 हजार से अधिक लोगों को जुटाने का लक्ष्य है। मंगलवार को तैयारी के लिए कांग्रेस की विस्तारित बैठक हुई। जिसमें जिले के नेता, मोर्चा, प्रकोष्ठ व संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।

मानस भवन में विस्तारित बैठक में पहुंचे पदाधिकारी
प्रियंका के दौरे को लेकर कांग्रेस का मंथन, आयोजन समिति का गठन

बैठक में आयोजन की रुपरेखा पर चर्चा करते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष व महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री व विधायक तरुण भनोत, लखन घनघोरिया, विनय सक्सेना, संजय यादव, संगठन प्रभारी सुनील जैन, जिला ग्रामीण अध्यक्ष डॉ नीलेश जैन व विभाष जैन को शामिल किया गया है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों से कहा कि यह पार्टी के लिए अवसर है और इस पर सभी को खुद को झाेंक देना चाहिए।

रोड शो पर संशय
प्रियंका गांधी के रोड शो और महिला मार्च पर संशय बना हुआ है। फिलहाल जो कार्यक्रम तय हुआ है, उसके मुताबिक गौरीघाट में नर्मदा पूजन और महाआरती के बाद गोलबाजार शहीद स्मारक प्रांगण में जनसभा होगी। बैठक में पार्टी के पूर्व विधायक सहित पदाधिकारी शामिल हुए।