9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

latest hindi news कांग्रेसियों ने घेर कर बरसाईं लाठियां, जमकर चले पत्थर- देखें जबलपुर न्यूज बुलेटिन

जबलपुर नरसिंहपुर, कटनी, गाडरवारा की खबरों के लिए देखें पत्रिका डॉट कॉम

3 min read
Google source verification
Clash between Jogi congress workers and police

latest hindi news congress leader beaten by police, see live jabalpur video bulletin 13 september 2017

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरनिगम के खिलाफ किया प्रदर्शन, पत्थर मारे तो पुलिस ने लाठियों से खदेड़ा
शहर की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांंग्रेसी अचानक उत्तेजित हो उठे। कांग्रेसियों ने पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरु कर दिए। इससे पुलिस भी आक्रोशित हो उठी और प्रदर्शनकारियों को खदेडऩे के लिए पानी की बौछारें डालीं। इस पर भी कांग्रेसी नहीं हटे तो पुलिस ने फिर जमकर लाठियां भांजी। कांग्रेसजन इन दिनों जमकर आंदोलन, प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को भी युवा कांग्रेस की ओर से नगरनिगम के खिलाफ प्रदर्शन का एलान किया गया था। ्रप्रदर्शन के लिए बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी नगरनिगम कार्यालय के सामने एकत्रित हुए और कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता भी उनका साथ देने आ गया। कां्रग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरनिगम के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सैंकड़ों कार्यकर्ता लामबंद होकर आगे बढऩे का प्रयास करने लगे। कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ते देख पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो विवाद शुरु हो गया।
पुलिस और युवा कांग्रेसियों के बीच विवाद बढ़ता देख कुछ वरिष्ठ नेताओं ने बीच-बचाव करने की कोशिश और शांति से समझाने का भी प्रयास किया लेकिन उग्र युवा नेता नहीं माने। इसी बीच पुलिस पर पत्थर फेंक दिया गया। उत्तेजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। इससे कुछ कार्यकर्ता तितर-बितर हुए पर कई युवा कांग्रेसी फिर भी डटे रहे। तब पुलिस ने लाठी भांजना शुरु कर दिया। पुलिस ने कांग्रेसियों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा। पुलिस की लाठियों से बचने के लिए कांग्रेसी इधर-उघर शरण लेते नजर आए। कुछ कार्यकर्ताओं ने आसपास की दुकानों में छिपकर खुद को बचाया। इधर बाद में पुलिस ने दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।
बिजली कर्मचारियों ने तरणताल में दिखाया हुनर, रामपुर स्थित तरणताल में अंतर क्षेत्रीय विद्युत तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ
बिजली विभाग के कर्मचारी केवल बिजली ही मुहैया नहीं कराते बल्कि खेल के क्षेत्र में भी वे अग्रणी है। यहां तक कि तैराकी जैसे कठिन खेल में भी उन्हें महारत हासिल है। यह बात तब सामने आई जब अंतर क्षेत्रीय विद्युत तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। रामपुर स्थित तरणताल में शुरु हुई इस प्रतियोगिता में बिजली विभाग के खिलाडिय़ों ने अपना हुनर प्रदर्शित किया।


बढ़ रहीं हैं बीमारियां, मौसम के कारण अस्पतालों में हुई भीड़
शहर में इस वक्त बीमारों की संख्या में जबर्दसत इजाफा हो रहा है। हाल ये है कि शहर के हर अस्पताल के सामने मरीजों की कतार लगी हुई नजर आ रही है। मौसम के कारण बीमारियां बढ़ रहीं हैं। वायरल इन्फेक्शन के मरीज ज्यादा संख्या में अस्पताल आ रहे है। डाक्टर्स के मुताबिक गर्मी और उमस के कारण मरीज और परेशान हो रहे हैं। वहीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में वार्ड से लेकर परिसर तक पीने के पानी का अभाव है। मेडिकल कॉलेज के सामने पार्क में बैठे सैकड़ों लोगों को पानी पीने के लिए होटलों में पैसे खर्च करने पर रहे हैं ।वार्ड में डॉक्टरों को भी पानी खरीदना पड़ रहा है ओपीडी में प्रतिदिन 1000 से 12 साल मरीज आ रहे हैं जबकि लगभग 900 मरीज भर्ती हैं ।उनके परिजनों को भी पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कॉलेज की समस्याओं को लेकर छात्राओं का धरना
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शहर के महिला कॉलेजों के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के जरिए प्रांत सहमंत्री अंकिता पांडे, सुमन यादव, महानगर सहमंत्री आयुषी पटेल ने कॉलेज परिसर में नियमित साफ-सफाई व पानी, स्थाई प्राध्यापकों की नियुक्ति, छात्राओं के लिए खेल सामग्री, पुस्तकालय में नवीन पाठ्यक्रम की किताबें व कॉलेज को वाईफाई जोन बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कॉलेज के पास यातायात की व्यवस्था को भी सुधारा जाए। इससे दुर्घटना रुकेगी।
एसपी के समक्ष लगा शिकायतों का अंबार, युवती ने आरक्षक भर्ती के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया
मंगलवार को एसपी आफिस में शिकायतों का अंबार लग गया। किसी ने यौनशोषण की शिकायत की तो किसी ने अपने परिजनों को झूठे केस में फंसाने की बात कही। एक युवती ने आरक्षक भर्ती के नाम पर रिश्वत मांगने का भी आरोप लगाया। एसपी ने सभी शिकायतों को जांच के बाद उचित कदम उठाने की संबंधित लोगों को आश्वासन दिया।