
Congress leader
Congress leader : भाजपा की सरकार संविधान को बदलने, छेड़छाड़ की लगातार कोशिश हो रही है। केवल सोनिया गांधी, राहुल गांधी संविधान को बचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। संविधान बचाने के लिए मऊ से शुरुआत होगी, फिर ब्लाक, जिला,व मंडल में इसे गति दी जाएगी। उक्त बात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जबलपुर में पत्रकारवार्ता के दौरान कहीं।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने कहा था अगर 4 सौ सीटें आईं तो संविधान बदल देंगे। भाजपा के नेता हर जगह आरएसएस की विचारधारा के लोगों को बैठाना चाहते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पंगु हैं, वे कुछ नहीं कर सकते। वहीं मोहन भागवत कहते हैं राम मंदिर बना तो देश आजाद हुआ, भाजपा अपना इतिहास बनाना चाहती है। आज अभिव्यक्ति को लेकर नियम कानून बदले जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस संविधान बचाने 27 को रैली करने वाली है। इसलिए भाजपा सुनियोजित षड्यंत्र से लोगो को मुद्दों से भटकाती नजर आ रही है।
Published on:
22 Jan 2025 12:24 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
