6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Corona Update : कोरोना संक्रमित ने जमकर किया हंगामा, मेडिकल अस्पताल में किया शिफ्ट

कोरोना संक्रमित ने जमकर किया हंगामा, मेडिकल अस्पताल में किया शिफ्ट

less than 1 minute read
Google source verification
Coronavirus: गुजरात में 398 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, अब तक कुल मामले 12539

Coronavirus: गुजरात में 398 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, अब तक कुल मामले 12539

जबलपुर. सुखसागर कॉलेज में भर्ती कुंडम के कोरोना पॉजिटिव मरीज ने गुरुवार को हंगामा किया। असुविधाओं का हवाला देकर भाग जाने की धमकी दी। स्थानीय सुरक्षा में लगे पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों तक बात पहुंची तो उसे मेडिकल अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

जानकारी के अनुसार सुखसागर कॉलेज अंडर कंस्ट्रक्श बिल्डिंग होने के चलते अभी वहां फेंसिंग आदि नहीं की गई है। खिड़की-दरवाजे भी नहीं लगे हैं। इससे वहां भर्ती मरीजों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। यहां भर्ती कुंडम निवासी कोरोना संक्रमित असुविधाओं का हवाला देते हुए हंगामा करने लगा। उसने भागने की धमकी भी दी। उसका आरोप था कि भर्ती होने के बाद से उसे देखने कोई डॉक्टर देखने नहीं आया। उसे तीन टैबलेट, तीन बोतल पानी और भोजन का पैकेट दिया गया है। सूत्रों की मानें तो हंगामे की सूचना पर पहले एएसपी ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल फिर एडीएम संदीप जीआर अस्पताल पहुंचे। इसके बाद मरीज को मेडिकल में शिफ्ट करने का निर्णय किया।

चार पत्र, कई बार अनुरोध के बाद भी नहीं की फेंसिंग
सुखसागर कॉलेज की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों, थाने सहित सीएसपी जिला प्रशासन को चार बार पत्र लिख चुके हैं। लेकिन, वहां फेंसिंग नहीं कराई गई।