नए केंद्र बनाए, गांवों पर भी फोकस
कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते खतरें और संक्रमण पर नियंत्रण की कवायद में स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को नए टीकाकरण केंद्र शुरूकिए। वैक्सीनेशन के सेशन बढ़ाकर तीन गुना कर दिए है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी टीकाकरण बढ़ाने पर फोकस किया। इस कसरत में शनिवार को ग्रामीण क्षेत्र में 120 और शहर में 56 केंद्रों में टीकाकरण हुआ। कुछ केंद्र में पहला दिन होने के कारण टीकाकरण शुरू होने में मामूली विलम्ब हुआ।