1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर में अस्पताल में लगी शवों की कतार, मां के शव से लिपटकर बिलख रहे बे​टे-बेटियां

Jabalpur Tragedy: दुर्घटना स्थल और अस्पताल का मार्मिक मंजर, बरगी क्रूज हादसे का दर्दनाक पहलू बयां कर रहा, बे​टे-बेटी अपनी मृत मां को देख करुण क्रंदन कर रहे हैं तो कोई पिता अपने मासूम पुत्र की मौत पर बिलख रहा

2 min read
Google source verification
Queue of bodies forms at Jabalpur hospital awaiting post-mortem

Queue of bodies forms at Jabalpur hospital awaiting post-mortem

Jabalpur Tragedy: मध्यप्रदेश के जबलपुर में क्रूज हादसे में मरनेवालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुुरुवार शाम को हुए इस हादसे में अब तक 9 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। इनमें 8 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। हादसे के बाद देर रात तक 4 शव मिले थे जबकि 5 पर्यटकों के शव शुक्रवार को मिले। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखा गया है। शवों की कतार देख देखकर हर कोई दुखी हो रहा है, मृतकों के परिजन बिलख रहे हैं। जबलपुर में बरगी बांध में हुए इस क्रूज हादसे से प्रदेशभर में शोक पसर गया है। सीएम मोहन यादव ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में प्रभावित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता के रूप में 4-4 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। इस बीच बरगी बांध में रेस्क्यू जारी है। स्थानीय प्रशासन के साथ कई स्पेशल टीमें बांध में डूबे क्रूज को निकालने के काम में जुटी हुई हैं।

भीषण हादसे के बाद राज्य सरकार एक्शन में, प्रदेशभर में क्रूज संचालन पर तत्काल रोक लगाई

बरगी बांध में हुए भीषण हादसे के बाद राज्य सरकार भी एक्शन में आ गई है। प्रदेशभर में क्रूज संचालन पर तत्काल रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने बरगी हादसे की जांच के आदेश भी दे दिए हैं।

बे​टे-बेटी अपनी मृत मां को देख करुण क्रंदन कर रहे हैं तो कोई पिता अपने मासूम पुत्र की मौत पर बिलख रहा

दुर्घटना स्थल और अस्पताल का मार्मिक मंजर, बरगी क्रूज हादसे का दर्दनाक पहलू बयां कर रहा है। बे​टे-बेटी अपनी मृत मां को देख करुण क्रंदन कर रहे हैं तो कोई पिता अपने मासूम पुत्र की मौत पर बिलख रहा है। दिल्ली के प्रदीप मैसी बार बार कपड़ा हटाकर हादसे में मृत अपने चार साल के बेटे का शव निहार रहे हैं।

जबलपुर क्रूज हादसा में आधिकारिक तौर पर 9 मौतों की पुष्टि की जा चुकी है। मृतकों में अधिकांश महिलाएं हैं। जिला प्रशासन द्वारा जारी मृतकों की सूची में आठ महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। जिला प्रशासन के अनुसार 24 लोगों को सुरक्षित बचाया गया जबकि 4 अभी भी लापता हैं।

राज्य सरकार से एयर एंबुलेंस की मांग कर रहे

क्रूज हादसे में दिल्ली के जूलियस के परिवार के कई लोगों की मौत हुई। वे राज्य सरकार से एयर एंबुलेंस की मांग कर रहे हैं। जूलियस के मुताबिक क्रूज हादसे में उनके परिवार के तीन सदस्यों की मौत हुई है।