
Bargi Cruise Accident: दुखी सीएम मोहन यादव ने किया आर्थिक सहायता का एलान (photo:patrika creative)
bargi cruise tragedy: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज हादसे ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। हादसे कमें अब तक 9 लोंगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं रेस्क्यू (bargi cruise tragedy) अब भी जारी है। इस भयावह हादसे प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने शोक जताया है। मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता का एलान भी किया है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह से संवेदनशील है। कुछ लोगों को बचा लिया गया है, वहीं कुछ की तलाश अब भी जारी है।
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे (bargi cruise tragedy) को लेकर स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर मौजूद हैं।
सीएम डॉ. यादव ने संवेदना जताते हुए कहा है कि संकट की इस घड़ी (bargi cruise tragedy) में राज्य सरकार संवेदनशीलता पूर्ण प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है।
एमपी सीएम डॉ. मोहन यादव ने हादसे (bargi cruise tragedy) में हुई जनहानि को पीड़ादायक बताते हुए कहा कि शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। वहीं मृतकों के परिवारजनों को राज्य शासन की ओर से 4-4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दे दिए हैं।
सीएम का कहना है कि बरगी बांध में हुआ हादसा चक्रवात की वजह से हुआ है। उसकी विस्तृत जानकारी जांच रिपोर्ट के बाद ही मिल सकेगी। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इस हादसे में मन को बेहद दुख पहुंचा। दुर्घटना में रेस्क्यू टीम के जिन सदस्यों ने लोगों को पानी से बाहर निकाला, उनका 15 अगस्त को सम्मान किया जाएगा।
उधर हादसे पर पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना और सांत्वना जताई है। वहीं पीएम मोदी ने प्रभावित परिवारों को 2-2 लाख रुपए मुआवजा राशि का एलान किया है।
बता दें कि क्रूज हादसे में 30 अप्रेल को जहां जहां 4 लोगों की मौत की खबर आई थी, वहीं देर रात तक पांच और शव मिलने के बाद इनकी संख्या गुरुवार को नौ हो गई थी। मृतकों के नाम साईदा शमीम, रेशमा, ज्योति बताए जा रहे हैं। यानी अब तक कुल 9 मौतें हो चुकी हैं। वहीं कई लोगों के अब भी लापता होने की खबरें आई हैं। हादसे में अब तक 29 लोगों की जान बचाई गई है। हालांकि अब तक यह सामने नहीं आ सका है कि आखिर क्रूज में कितने लोग सवार थे।
बताया जा रहा है कि रेस्क्यू के लिए कोलकाता से स्पेशल टीम को बुलाया गया है। क्रूज डैम के 20 फीट गहराई में फंसा हुआ है। अब एमपी के गोताखोरों और रेस्क्यू टीम के साथ ही कोलकाता से आई स्पेशल टीम भी बचाव कार्यों में सहयोग कर रही है। वही क्रूज को इतनी गहराई से बाहर निकालेगी।
Updated on:
01 May 2026 03:24 pm
Published on:
01 May 2026 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
